भोपाल में गजब हो गया, DFO ऑफिस के पास से चोर चंदन का पेड़ काटकर ले गए और विभाग सोता रहा
भोपाल ।
भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इस खबर के बाद हर कोई हैरान है। दरअसल राजधानी भोपाल में चोरों को तो लगता है कि कोई डर रह ही नहीं गया है। इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है। दरअसल चोर एक चंदन का पेड़ काटकर ले गए...चोरी भी वहां से की जहां पर आफिस हैं. जी हां चोरों की हिम्मत तो देखिए भोपाल डीएफओ के ऑफिस के पास से चोर चंदन पेड़ को काटकर ले गए और विभाग लापरवाह बनकर सोता रहा। जिनके ज़िम्मे भोपाल ज़िले के जंगल और जंगली जानवरों को बचाने की ज़िम्मेदारी है उनकी नाक तले से चोरों ने ऐसा कांड कर दिया कि हर कोई हैरान रह गया।
एक चंदन का पेड़ काटकर ले गए चोर,अधकटा दूसरा पेड़ वहीं छोड़ा
अब इस चोरों की चपलता कहें या विभाग के अधिकारयों की नाकामी..कि आफिस के पास से चंदन का पेड़ चोरी हो गया और विभागीय अधिकारियों को पता तक नहीं चला...चोर एक चंदन का पेड़ काटकर ले गए जबकि दूसरे अधकटे पेड़ को वहीं छोड़ कर चलते बने..इस चोरी की काफी चर्चा हो रही है कि क्योंकि डीएफओ ऑफिस के पास ही चोरों ने धावा बोलकर चोरी कर डाली...लिहाजा विभाग मौन हैं और चोर फरार..

“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन