कमलनाथ का जन्मदिन आज...दिग्विजय सिंह समेत सिंघार-जीतू ने दी बधाई
भोपाल ।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 18 नवंबर 1946 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज छिंदवाड़ा में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में बधाइयों का सिलसिला जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत नेता प्रतिपक्ष सिंघार और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनके जन्मदिन पर बधाई प्रेषित कर उत्तम स्वस्थ-दीर्घायु जीवन की कामना की हैं। वहीं उनके सपुत्र व पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करते हुए कमलनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम उनके उत्तम स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
PCC चीफ ने दी शुभकामनाएं
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई दी हैं। उन्होंने लिखा- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए। कमलनाथ जी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता, संगठन शक्ति, संवेदनशीलता और सहिष्णुता के प्रतीक हैं। उनकी सोच, कार्यशैली और समर्पण ने न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश की राजनीति को दिशा दी है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनका सहयोग, समर्थन और मार्गदर्शन सदैव प्राप्त हुआ है। हम आज भी मध्यप्रदेश और कांग्रेस पार्टी के हित में निरंतर विचार-विमर्श करते हैं और आगे बढ़ते हैं। मैं ईश्वर से उनकी उत्तम सेहत और दीर्घायु की कामना करता हूं। अपने स्नेह और मार्गदर्शन से यूं ही हमें प्रेरित करते रहें।
उमंग सिंघार ने भी दी बधाई
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कमलनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। कमलनाथ जी दूरदृष्टि, संगठनात्मक कौशल, संवेदनशील नेतृत्व और धैर्यपूर्ण कार्यशैली के अद्वितीय प्रतीक हैं। उनकी नीतियों, विचारों और कर्मठता ने न केवल मध्यप्रदेश बल्कि राष्ट्रीय राजनीति को भी नई दिशा और मजबूती प्रदान की है। मेरे लिए यह गर्व और सौभाग्य की बात है कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग निरंतर मुझे प्राप्त होता रहा है। आज भी मैं उनसे प्रदेश और जनमानस से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर नियमित संवाद करता हूं, और हर बार उनसे मुझे जनता के अधिकारों व मुद्दों के लिए और अधिक मजबूती से लड़ने की प्रेरणा मिलती है। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि वे सदैव स्वस्थ, दीर्घायु रहें और अपनी प्रेरणा तथा आशीर्वाद से हमें इसी प्रकार मार्गदर्शन देते रहें। उनकी नेतृत्व क्षमता, अनुभव और देश के प्रति समर्पण हम सबके लिए शक्ति का स्रोत है।

ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज