पूर्व नेता प्रतिपक्ष बोले- खाद माफिया किसानों को लूट रहे:भिंड में गोविंद सिंह का आरोप- रेत माफिया को मिल रहा प्रशासन का संरक्षण
भोपाल।
मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने बुधवार को भिंड में जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अराजकता का माहौल है, खाद माफिया किसानों को लूट रहे हैं और रेत माफिया प्रशासनिक संरक्षण में खुलेआम उत्खनन कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक किसी भी स्तर पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।
डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि लहार और दबोह क्षेत्र के किसानों को उनके हिस्से की खाद नहीं मिल पा रही है। खाद वितरण में अनियमितता और ब्लैकमेलिंग के चलते किसान परेशान हैं। कई जगहों पर किसानों को ब्लैक में खाद बेची गई, लेकिन प्रशासन ने इस पूरे मामले में सिर्फ जांच का दिखावा किया। उन्होंने कहा जब खाद वितरण केंद्रों पर किसानों की भीड़ लगी थी, तब अधिकारी मौन बने रहे।
बोले- जिले में अवैध रेत उत्खनन खुलेआम चल रहा
डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि जिले में अवैध रेत उत्खनन का खेल खुलेआम चल रहा है। खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से रातों-रात डंपरों में रेत भरी जा रही है। इससे सरकारी राजस्व का नुकसान तो हो ही रहा है, साथ ही पर्यावरण को भी भारी क्षति पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियों पर काम कर रही है और जिला प्रशासन भी किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो कांग्रेस किसानों और आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ेंगी।

भोपाल में किसानों का SDM ऑफिस के बाहर धरना, गेहूं स्लॉट बुकिंग पर आक्रोश
सुनेत्रा पवार की ऐतिहासिक जीत, 2.18 लाख वोटों से रचा रिकॉर्ड
अब पाकिस्तान से निवेश पर सख्ती, सीधे निवेश नहीं—सरकार की मंजूरी जरूरी
बंगाल-असम में BJP की जीत पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- हर तरफ लहराया भगवा