भोपाल, सबकी खबर।
महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी के खिलाफ राजस्थान की युवती द्वारा रेप के आरोप लगाने के बाद युवती और उसके भाई पर हमले की खबर समाने आई है। मामले में दिल्ली पुलिस ने गुर्गे पल्लव को हिरासत में ले लिया है लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार राजस्थान की युवती ने श्री पंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी के खिलाफ बलात्कार का गंभीर आरोप लगाते हुए राजस्थान के दिल्ली पुलिस को मेल किया था। युवती ने खुद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी, जिसके बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पीड़िता से मिलने पहुंची थी। शनिवार को दिल्ली पुलिस फ्लाइट से युवती को राजस्थान से दिल्ली लेकर पहुंची थी तब युवती को फ्लाइट में पीछे की सीट पर बैठे संदिग्ध व्यक्ति पर शंका हुई। युवती ने पुलिस को बताया लेकिन शक के आधार पर किसी को गिरफ्तार करना मुश्किल था। रात में जब पीड़िता दिल्ली में अपने भाई के साथ डीसीपी कार्यालय पहुंची तो उसे वही व्यक्ति दिखा जो फ्लाइट में उसके पीछे बैठा था। व्यक्ति पीड़िता और उसका वीडियो बना रहा था। पीड़िता और उसके भाई ने जैसे ही उसपर शंका जाहिर कि तो व्यक्ति ने गालियां देते हुए हमले का प्रयास किया और भागने लगा। पीड़िता और भाई ने तुरंत उसका पीछा किया तो व्यक्ति इलाके के पीछे बनी एक चॉल में जा घुसा। लोगों ने आवाज सुनकर उसे घेरा लेकिन तभी पीड़िता के भाई ने उसे बचाया और पुलिस के हवाले कर दिया। 
उत्तम स्वामी का खास गुर्गा है पल्लव 
बताया जा रहा है हिरासत में आए व्यक्ति का नाम पल्लव है जो मूल रूप राजस्थान का रहने वाला है। पल्लव ही राजस्थान में बना उत्तम स्वामी का प्रोटोकॉल और बाक़ी व्यवस्था संभालता है।