बाबरी की ईंट रखने वालों की ईंट से ईंट बजा देंगे: विधायक रामेश्वर शर्मा
भोपाल ।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद पुनर्निर्माण की बात कहने पर देशभर में उठे विरोध के बाद टीएमसी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि देश में बाबर, गौरी और गजनी जैसे लुटेरों के नाम पर ईंट रखने की सोचने वालों की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हुमायूं के बयान के खिलाफ पूरे देश का हिंदू एकजुट होकर खड़ा हुआ, जिसके दबाव से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विधायक को निलंबित करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों और कट्टरपंथी तत्वों को संरक्षण दे रही है, जिससे हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। इस दौरान विधायक शर्मा ने मांग की कि बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अन्याय को तत्काल रोका जाए और ऐसी बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कठोर कारर्वाई की जाए।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम