भोपाल। 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री A+ मॉनिटर प्रकरणों की समीक्षा बैठक में तबादला आदेशों में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की A+ नोटशीट में रिकमेंड किए गए सभी तबादला मामलों के आदेश आज रात 8 बजे तक हर हाल में जारी किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 मई को तबादला नीति जारी करते समय कैबिनेट ने निर्णय लिया था कि A+ मॉनिटर में लंबित तबादला प्रकरणों का निराकरण 31 मई तक कर 1 जून से आदेश जारी किए जाएं, लेकिन कई विभागों ने अब तक इन मामलों में कार्रवाई नहीं की। इसी कारण उन्होंने शुक्रवार को समय-सीमा तय करते हुए तत्काल आदेश जारी करने के निर्देश दिए।
घोषणाओं के क्रियान्वयन का समय सीमा तय
बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिलों में उनके द्वारा की गई सभी घोषणाओं के क्रियान्वयन की समय-सीमा और कार्ययोजना तीन दिन के भीतर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि A+ मॉनिटरिंग में आने वाले किसी भी प्रकरण के निराकरण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।