एमपी में अब 'साइकिल' से थमेगा भ्रष्टाचार? जीतू पटवारी का कांग्रेसियों को फरमान- 'साइकिलें निकालो, प्रैक्टिस शुरू करो'
भोपाल, सबकी खबर।
मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों गजब का 'साइकिल पॉलिटिक्स' देखने को मिल रहा है। सूबे में मोहन यादव सरकार के कथित भ्रष्टाचार और घोटालों से लोहा लेने के लिए अब मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक नया और अनोखा फॉर्मूला निकाला है। पटवारी का कहना है कि अगर भाजपा सरकार के करप्शन से लड़ना है, तो घर में धूल खा रही अपनी-अपनी साइकिलें बाहर निकाल लो और आज से ही पैडल मारने की प्रैक्टिस शुरू कर दो। दरअसल, सोशल मीडिया पर जीतू पटवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी खुद सड़कों पर धुआंधार साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं और पैडल मारते-मारते ही उन्होंने पूरी मध्य प्रदेश कांग्रेस और प्रदेश के युवाओं को एक बड़ा संदेश दे डाला है।
जीतू पटवारी का तंज: "महाकाल से अयोध्या तक अद्भुत और अकल्पनीय करप्शन"
साइकिल चलाते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि"मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का आलम अद्भुत और अकल्पनीय है। मोहन यादव जी के राज में अयोध्या से लेकर महाकाल तक जो भूमि घोटाला और चढ़ावे की चोरी हुई है, उसकी चर्चा आज प्रदेश के घर-घर में है। आम जनता इसका विरोध कर रही है और अब विपक्ष में होने के नाते कांग्रेस का यह दायित्व है कि वह सड़क पर उतरे।"
कांग्रेस के एजेंडे में शामिल हुए ये मुद्दे
जीतू पटवारी ने साफ कर दिया है कि आगामी दिनों में कांग्रेस का आंदोलन पूरी तरह साइकिल पर सवार होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मुख्य रूप से 3 मुद्दों पर फोकस करने को कहा है। प्रदेश में फैले कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्लाबोल। राहुल गांधी के 'सुरक्षित शिक्षा' अभियान को आगे बढ़ाना और देश-प्रदेश में हो रहे पेपर लीक व घपले-घोटालों के खिलाफ छात्रों की आवाज बनना। अयोध्या से लेकर महाकाल मंदिर तक चढ़ावे और जमीनों में हुई कथित गड़बड़ियों को जनता के बीच ले जाना।
दांडी मार्च की तर्ज पर कांग्रेस का 'साइकिल मार्च'?
राजनीतिक गलियारों में अब इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या मध्य प्रदेश कांग्रेस महात्मा गांधी के 'दांडी मार्च' और असहयोग आंदोलन की तर्ज पर कोई बड़ा आंदोलन खड़ा करने की फिराक में है? बता दें कि जीतू पटवारी खुद एक फिटनेस फ्रीक हैं और वे पहले भी इंदौर से भोपाल तक की दूरी साइकिल से तय कर सुर्खियां बटोर चुके हैं।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हर्ष फायरिंग की कीमत: जश्न की गोली ने ली जान, BJP विधायक को मिली सजा
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ी ताकत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर केस
बिहार में न्याय व्यवस्था होगी और तेज, सम्राट चौधरी सरकार का अहम फैसला
महिला के पेट पर लात मारने का आरोप, 6 माह की गर्भावस्था में जुड़वा बच्चों की मौत