जीतू पटवारी का बड़ा हमला: 'हर भाजपाई पेपर लीक माफिया नहीं होता, पर हर लीक के पीछे भाजपाई क्यों?'
भोपाल।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार जब से आई है तब से 10 सालों में 85 पेपर की हो चूके हैं। 2 करोड़ से ज्यादा बच्चे इससे प्रभावित हुए हैं।
बीजेपी सरकार में कई भर्ती घोटाले हुए। हर भाजपाई पेपर लीक माफिया नहीं होता, लेकिन हर पेपर लीक के पीछे भाजपाई क्यों होता है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल पेपर लीक या भर्ती घोटाले के जो आरोपियों को बरी करने का काम किया है। व्यापमं घोटाले में कई गिरफ्तारियां हुई। कोर्ट में केस चला फिर भाजपा की सरकार में सभी बरी हो गए। पटवारी ने कहा कि शिवराज के कार्यकाल में व्यापम घोटाला हुआ। उसके बाद मोहन सरकार ने घोटाले के आरोपियों को संरक्षण देने का काम किया। आगामी 14-15 जुलाई को कांग्रेस Gen-Z साइक्लोथॉन का आयोजन करने जा रही है।
पटवारी बोले- प्रदेश में 62 से ज्यादा युवा बेरोजगार
उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़े कहते हैं कि आज मध्यप्रदेश में 62 लाख से ज्यादा युवा बेरोजगाार हैं। ये सरकार केवल आंकड़ों में फेर बदल कर रही है। मध्यप्रदेश में 40% से ज्यादा नौकरियों के पद खाली हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने प्राइवेट इन्वेस्टमेंट के नाम पर अरबों रुपए खर्च किए, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। सरकार की युवाओं के रोजगार देने में कोई रुचि नहीं है।
पेपर सेटिंग से प्रिंटिंग तक सबका निजीकरण किया
जयवर्धन सिंह ने कहा कि 2014 तक ज्यादातर सरकारी परीक्षाएं सरकारी संस्थाएं ही कराती थीं। उनका आरोप है कि भाजपा ने 2017 में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) बनाई, जिसके बाद कई पेपर लीक के मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि मौजूदा NTA चेयरमैन प्रदीप जोशी के कार्यकाल में दो बार NEET पेपर लीक हुआ। जयवर्धन ने कहा कि प्रदीप जोशी 2006 से 2011 तक MPPSC के अध्यक्ष रहे। उस दौरान उन पर प्रोफेसरों की कथित अवैध भर्ती के आरोप लगे थे, जिसके बाद जांच भी हुई। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भाजपा ने उन्हें UPSC का चेयरमैन बनाया। भाजपा ने पेपर सेटिंग से लेकर पेपर प्रिंटिंग तक की प्रक्रिया का निजीकरण कर दिया।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हर्ष फायरिंग की कीमत: जश्न की गोली ने ली जान, BJP विधायक को मिली सजा
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ी ताकत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर केस
बिहार में न्याय व्यवस्था होगी और तेज, सम्राट चौधरी सरकार का अहम फैसला
महिला के पेट पर लात मारने का आरोप, 6 माह की गर्भावस्था में जुड़वा बच्चों की मौत