सीएम मोहन यादव के पास आया ऐसा किसका 'अर्जेंट कॉल'? बीच में ही छोड़ दिया लोकतंत्र सेनानी कार्यक्रम, 20 मिनट तक सस्पेंस में रहे लोग!
भोपाल।
मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित लोकतंत्र सेनानी (मीसा बंदी ) कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास अचानक से एक फोन आता है और मुख्यमंत्री मोहन यादव तुरंत कार्यक्रम छोड़कर स्टेज के पीछे चले जाते हैं। लगभग 20 मिनट तक कार्यक्रम बिना मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होता है। 20 मिनट बाद फिर से मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होते हैं। मंच संचालन करने वाले बताते हैं की पारिवारिक कॉल था। हालांकि सबके ज़हन में एक ही सवाल उठ रहा है की आख़िर किस का कॉल था जो सीएम 20 मिनिट तक बात करते रहे। यह पहला मौका नहीं है, जब किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को फोन कॉल आने के बाद मंच छोड़ना पड़ा हो। इससे पहले हाल ही में आयोजित एक साइबर सुरक्षा कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री को बीच कार्यक्रम में फोन रिसीव करने के लिए मंच से उठकर जाना पड़ा था। उस दौरान उन्होंने करीब पांच मिनट तक फोन पर बातचीत की थी और बाद में दोबारा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। ऐसे में एक बार फिर भोपाल के लोकतंत्र सेनानी (मीसा बंदी) कार्यक्रम के दौरान करीब 20 मिनट तक उनकी अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि, मंच संचालकों की ओर से इस बार इसे पारिवारिक कॉल बताया गया है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हर्ष फायरिंग की कीमत: जश्न की गोली ने ली जान, BJP विधायक को मिली सजा
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ी ताकत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर केस
बिहार में न्याय व्यवस्था होगी और तेज, सम्राट चौधरी सरकार का अहम फैसला
महिला के पेट पर लात मारने का आरोप, 6 माह की गर्भावस्था में जुड़वा बच्चों की मौत