भोपाल।
ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। दूसरे दिन सीबीआई गिरिबाला सिंह के घर में घुसी है। सीबीआई टीम गिरिबाला सिंह से पूछताछ कर रही है। साथ ही पूरे घर का थ्री डी कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है। संभावना है कि सीबीआई गिरिबाला सिंह को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द हो गई है।
सीबीआई कर रही है पूछताछ
सीबीआई ट्विशा शर्मा केस की जांच हर एंगल से कर रही है। बुधवार को समर्थ सिंह को घर लेकर पहुंची थी। गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द होने के बाद सीबीआई की टीम गुरुवार को फिर से गिरिबाला सिंह के घर पहुंची है। साथ ही समर्थ के चचेरे भाई स्वराज को भी घर में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। घटना की रात स्वराज भी मौके पर मौजूद था।
थ्री डी कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड
वहीं, सीबीआई के साथ उनकी तकनीकी टीम भी मौके पर मौजूद है। घर की छत से पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है। सीबीआई घर की थ्री डी मैपिंग कर रही है। इसके थ्री डी कैमरे का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिए घर के व्यू को हर एंगल से देखा जाएगा।
गिरिबाला सिंह निकली थीं बाहर
अग्रिम जमानत याचिका रद्द होने के बाद गुरुवार की सुबह गिरिबाला सिंह घर से बाहर निकली थीं। घर के बाहर वह स्ट्री डॉग को खाना दे रही थीं। एक पेड़ की आड़ में खड़े होकर वह कुत्ते को खाना खिलाती रहीं। इसके बाद घर के अंदर चली गईं। किसी से वह कई बाच नहीं की हैं।
CBI के सवालों का जवाब देना होगा
गिरिबाला सिंह अभी तक जांच एजेंसियों के सवाल से बचती रही हैं। पहली बार उनका सीबीआई से सामना हुआ है। सीबीआई की टीम उनसे दो घंटे से पूछताछ कर रही है। वहीं, गिरिबाला सिंह के वकील जॉर्ज कार्लो भी उनके घर पहुंचे हैं लेकिन मीडिया से बात नहीं की है।
गिरफ्तार हो सकती हैं गिरिबाला सिंह
एमपी हाईकोर्ट से गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका रद्द हो गई है। ऐसे में सीबीआई की टीम जांच के लिए उन्हें कभी भी हिरासत में ले सकती है। हिरासत में लेने के बाद उन्हें सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद सीबीआई की टीम रिमांड पर ले सकती है।