भोपाल। 
भोपाल शहर के बहुचर्चित टि्वशा शर्मा की मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्विशा के पति समर्थ सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह उनका केस लड़ने से पीछे हट गए हैं। अब वे इस केस को नहीं लड़ेंगे। मृगेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने ही परिवार को सुझाव दिया था कि समर्थ को सरेंडर कर देना चाहिए। उनके सुझाव के बाद ही सुझाव के बाद ही समर्थ ने सरेंडर किया, लेकिन बाद में परिवार उनके इस सुझाव की वजह से नाराज हो गया। उनका कहना है कि शायद परिवार आत्मसमर्पण नहीं चाहता था। समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के वकील मृगेन्द्र सिंह ने फैसला किया है कि वे इस मामले की पैरवी नहीं करेंगे। उन्होंने अब से आगे किसी भी सुनवाई में शामिल होने से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने ये निर्णय आज (25 मई) को जबलपुर हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले लिया। कोर्ट में गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर दोपहर ढाई बजे सुनवाई होनी है।
पहले भी एक वकील ने छोड़ा था केस
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले टि्वशा की सास गिरिबाला सिंह के वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने अचानक केस छोड़ दिया था। ऐसा दूसरी बार हुआ, जब गिरिबाला के वकील मृगेंद्र सिंह ने इस केस से कदम पीछे खींच लिए। उन्होंने बताया कि समर्थ के परिवारवाले इस बात से नाराज थे कि मैंने उसे सरेंडर करने को कहा। उन्होंने मेरा बिल भी नहीं चुकाया है और मेरे फोन भी नहीं उठा रहे हैं। पिछले 3 दिनों से परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इससे पहले वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने भी इस मामले में खुद को पीछे हटा लिया था।
पीछे न भागने की हिदायत दी
बता दें कि इस केस कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में देश की शीर्ष अदालत ने स्वत: संज्ञान लिया था। आज सुप्रीम कोर्ट में केस पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुआई वाली बेंच ने एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की सास भोपाल की पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह, एडवोकेट पति समर्थ सिंह और पीड़ितों को जल्दबाजी में बयान से बचने की सलाह दी सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया को भी पीड़ितों या अन्य दूसरे परिवारों के बयानों के पीछे न भागने की हिदायत दी। कोर्ट ने कानूनी प्रक्रिया को अपने हिसाब से बढ़ने देने पर जोर दिया। ट्विशा शर्मा केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीबीआई आज ही इस मामले की जांच शुरु कर देगी। एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच करने के लिए जांच टीम सोमवार को भोपाल आ रही है।