मप्र में मंत्रियों के परफॉर्मेंस का 'एक्स-रे': सीएम हाउस में कल से वन-टू-वन बैठक, संगठन के दिग्गज भी रहेंगे मौजूद
भोपाल।
मध्य प्रदेश में सरकार के ढाई साल पूरे होने के बीच अब मंत्रियों की कार्यशैली और प्रदर्शन का आकलन शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में 17 और 18 मई को मंत्रियों के साथ अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा होगी, जिसमें उनके विभागीय कामकाज, संगठन से समन्वय और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की जाएगी। जानकारी के अनुसार, इस समीक्षा प्रक्रिया में भाजपा के वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभरी डॉ. महेंद्र सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी रहेगी। सभी नेता 16 मई को भोपाल पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होगी। जानकारी के मुताबिक मंत्रियों से करीब एक दर्जन बिंदुओं पर रिपोर्ट और फीडबैक लिया जाएगा। इसमें विभागीय योजनाओं की प्रगति, जमीनी स्तर पर उनकी निगरानी, संगठन के साथ तालमेल, गृह एवं प्रभार जिलों में कार्यकर्ताओं से समन्वय और चुनाव में कमजोर रही सीटों पर किए गए प्रयासों की समीक्षा शामिल है। पार्टी और सरकार की इस संयुक्त कवायद को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल से जोड़कर भी देखा जा रहा है। वर्तमान में कैबिनेट में चार पद रिक्त हैं और माना जा रहा है कि प्रदर्शन के आधार पर कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

धार भोजशाला विवाद पर गरमाई सियासत, ओवैसी ने फैसले को लेकर दिया बड़ा बयान
अमेरिकी दावे के मुताबिक ISIS का वरिष्ठ आतंकी कमांडर मारा गया, ट्रंप ने दी जानकारी
CSK को सिर्फ जीत नहीं, दूसरे मैचों के नतीजों की भी करनी होगी दुआ
LSG vs CSK मैच के बाद ऋषभ पंत पर लगा जुर्माना
किसानों को राहत देने के लिए सरकार का कदम, तय कीमत पर प्याज खरीदने की घोषणा