भोपाल। 
मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात हुए 62 आईपीएस अफसरों के तबादले महज नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि स्पष्ट संकेत हैं कि लापरवाही पर कार्रवाई और बेहतर काम करने वालों को जिम्मेदारी देने में प्राथमिकता दी जाएगी। स्पेशल डीजी से लेकर एसपी स्तर तक किए गए इस बड़े फेरबदल में जहां कई अफसरों को जिम्मेदारी से हटाया गया, वहीं कई को फील्ड में नई भूमिका दी गई। हालांकि, इतनी बड़ी सूची के बावजूद सागर आईजी और बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पद खाली रहना भी सवाल भी खड़े कर रहा है। 
चर्चित मामलों में कार्रवाई
तबादला सूची में सिवनी और सिंगरौली के चर्चित मामलों की गूंज साफ सुनाई दी। सिवनी में पुलिसकर्मियों द्वारा लूट की घटना के बाद एसपी सुनील कुमार मेहता को हटाकर इंदौर में डीसीपी बनाया गया। वहीं, सिंगरौली में बैंक डकैती और मोरवा थाने में विवादित पोस्टिंग के चलते एसपी मनीष खत्री को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया। वहीं, भोपाल ग्रामीण के एसपी रामशरण प्रजापति को भी हटा दिया गया है। उनके खिलाफ सब इंस्पेक्टर ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत सीएम, डीजीपी से लेकर मानवाधिकार आयोग को की थी। इन ट्रांसफर को सरकार का सख्त संदेश माना जा रहा है कि फील्ड में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। 
राजा बाबू सिंह को प्रशिक्षण शाखा से हटाया 
पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा में लंबे समय से पद के अनुरूप रैंक का अधिकारी नहीं होने पर केंद्र सरकार लगातार आपत्ति जता रही थी। यह पद डीजी रैंक का माना जाता है, लेकिन यहां एडीजी स्तर के अधिकारी पदस्थ थे। अब इस स्थिति को सुधारते हुए स्पेशल डीजी रवि कुमार गुप्ता को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि राजाबाबू सिंह को रेल एडीजी बनाया गया है। बता दें, राजाबाबू सिंह ने अपने घर के बाहर हुए हंगामे के बाद कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी उठाए थे।  
फील्ड में वापसी: अनुभवी अफसरों को जिलों की कमान
तबादलों में कई अनुभवी अफसरों को फिर से जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें गुरुकरण सिंह को एसपी रीवा, अनुराग सुजानिया को एसपी सागर, सचिन शर्मा को एसपी धार, धर्मराज मीणा को एसपी मुरैना बनाया गया है। इसके अलावा हाल ही में प्रमोट हुए आईपीएस अधिकारियों विक्रांत मुराव, सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे को भी जिलों की कमान सौंपी गई है। 
चार महीने बाद मूल काम मिला
जनवरी में डीआईजी पद पर प्रमोट हुए करीब 10 आईपीएस अधिकारी अब तक एसपी स्तर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें उनके रैंक के अनुरूप जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसमें मनोज राय, रियाज इकबाल, राहुल लोढ़ा, सिमाला प्रसाद, असित यादव, शैलेंद्र सिंह चौहान, कुमार प्रतीक जैसे नाम शामिल हैं।
सागर आईजी का पद एक महीने से खाली
इतनी बड़ी सूची के बाद भी सागर आईजी के पद पर किसी को नहीं भेजा गया है। इसका अतिरिक्त प्रभार नर्मदापुरम आईजी के पास है। वहीं, बुरहानपुर जिले में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के ट्रांसफर के बाद नई पोस्टिंग नहीं की गई है।
इन 62 आईपीएस के हुए तबादले
अधिकारी वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 रवि कुमार गुप्ता एडीजी रेल, भोपाल एडीजी प्रशिक्षण, भोपाल
2 राजाबाबू सिंह एडीजी प्रशिक्षण एडीजी रेल, भोपाल
3 डी.पी. गुप्ता एडीजी शिकायत/मानव अधिकार एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग
4 सोलोमन मिंज एडीजी पीएचक्यू एडीजी शिकायत/मानव अधिकार
5 अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इंदौर डीआईजी विसबल
6 अवधेश गोस्वामी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल डीआईजी पीएचक्यू
7 अमित सांघी डीआईजी ग्वालियर डीआईजी होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ भोपाल
8 वीरेंद्र कुमार सिंह डीआईजी चयन पीएचक्यू, डीआईजी नर्मदापुरम
9 प्रशांत खरे डीआईजी नर्मदापुरम, डीआईजी पीएचक्यू
10 मनीष अग्रवाल डीआईजी एसएएफ डीआईजी पीएचक्यू
11 मनोज कुमार राय एसपी खंडवा डीआईजी पीएचक्यू
12 रियाज इकबाल एसपी रेडियो डीआईजी पीएचक्यू
13 राहुल कुमार लोढ़ा एसपी रेल डीआईजी पीएचक्यू
14 सिमाला प्रसाद एसपी रेल जबलपुर डीआईजी पीएचक्यू
15 असित यादव एसपी भिंड डीआईजी ग्वालियर
16 विवेक सिंह डीसीपी भोपाल डीआईजी शहडोल
17 शैलेंद्र सिंह चौहान एसपी रीवा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल
18 कुमार प्रतीक डीसीपी इंदौर डीआईजी नारकोटिक्स
19 शिव दयाल एसपी झाबुआ डीआईजी पीएचक्यू
20 मयंक अवस्थी एसपी धार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर
21 अरविंद तिवारी एआईजी पीएचक्यू सेनानी, 34वीं वाहिनी विसबल धार
22 सूरज वर्मा एसपी दतिया एसपी भिंड
23 यांगचेन डोलकर भूटिया एसपी इंदौर देहात एसपी शिवपुरी
24 गुरकरण सिंह सेनानी 24 वीं वाहिनी जावरा, एसपी रीवा
25 दीपक शुक्ला एसपी सीहोर सेनानी 32 वीं वाहिनी उज्जैन
26 अमन सिंह राठौड़ एसपी शिवपुरी डीसीपी इंदौर
27 अनुराग सुजानिया एआईजी पीएचक्यू एसपी सागर
28 सचिन शर्मा दिल्ली में प्रतिनियुक्ति से लौटे एसपी धार
29 वाहिनी सिंह एसपी डिंडोरी एसपी पीटीएस इंदौर
30 विकास सहवाल एसपी सागर डीसीपी भोपाल
31 धर्मराज मीणा एसएएफ 32 वीं वाहिनी उज्जैन एसपी मुरैना
32 समीर सौरभ एसपी मुरैना एसपी रेडियो भोपाल
33 रजत सकलेचा एसपी मंडला एसपी छतरपुर
34 अगम जैन एसपी छतरपुर एसपी खंडवा
35 मनीष खत्री एसपी सिंगरौली पीएचक्यू भोपाल
36 सुनील कुमार मेहता एसपी सिवनी डीसीपी इंदौर
37 देवेंद्र कुमार पाटीदार एसपी बुरहानपुर एसपी झाबुआ
38 रामशरण प्रजापति एसपी देहात भोपाल एआईजी पीएचक्यू
39 राजेश व्यास डीसीपी इंदौर एसपी नीमच
40 विनोद कुमार सिंह एसपी आगर मालवा सेनानी विसबल
41 पंकज कुमार पांडे एआईजी पीएचक्यू एसपी देहात भोपाल
42 प्रकाश चंद्र परिहार डीसीपी इंदौर एसपी पांढुर्णा
43 दिलीप कुमार सैनी एसपी मऊगंज एसपी आगर मालवा
44 राजेंद्र कुमार वर्मा एसपी पीटीएस इंदौर एसपी देहात इंदौर
45 विक्रांत मुराव एआईजी पीएचक्यू एसपी अनूपपुर
46 सुरेंद्र कुमार जैन एसपी पीटीएस रीवा एसपी मऊगंज
47 आशीष खरे विशेष शाखा जबलपुर एसपी डिंडोरी
48 अंकित जायसवाल एसपी नीमच एसपी रेल भोपाल
49 राजेश रघुवंशी अतिरिक्त एसपी खंडवा एसपी मंडला
50 मोती उर रहमान एसपी अनूपपुर सेनानी 8 वीं वाहिनी रीवा
51 श्रुतकीर्ति सोमवंशी एसपी दमोह सेनानी 13 वीं वाहिनी ग्वालियर
52 मयूर खंडेलवाल डीसीपी भोपाल एसपी दतिया
53 सोनाक्षी सक्सेना डीसीपी भोपाल एसपी सीहोर
54 सियाज के.एम. हॉकफोर्स बालाघाट एसपी सिंगरौली
55 आनंद कलादगी डीसीपी इंदौर एसपी दमोह
56 कृष्ण लालचंदानी डीसीपी इंदौर एसपी सिवनी
57 आयुष गुप्ता अतिरिक्त एसपी जबलपुर डीसीपी भोपाल
58 आदर्शकांत शुक्ला एंटी नक्सल बालाघाट डीसीपी भोपाल
59 नरेंद्र रावत राजभवन परिसहाय डीसीपी इंदौर
60 अभिषेक रंजन अतिरिक्त एसपी उज्जैन डीसीपी इंदौर
61 राहुल देशमुख सीएसपी उज्जैन राजभवन परिसहाय
62 सुंदरसिंह कनेश एसपी पांढुर्णा एसपी रेल जबलपुर।