नाप तौल विभाग में लगातार दूसरे दिन आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली
भोपाल।
मध्य प्रदेश को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हर बार की तरह इस बार भी ईमेल भेजकर यह धमकी दी गई है। लेकिन इस बार ये धमकी स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी को नहीं, बल्कि भोपाल स्थित नाप तौल विभाग को मिली। ईमेल से भेजे गए विभाग को धमकी दी गई कि दोपहर दो बजे यहां आरडीएक्स बम फटेंगे। मेल मिलने के बाद विभाग समेत पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियो को अलर्ट कर दिया गया है। बता दें कि नापतौल विभाग को दो दिन में यह दूसरी बार धमकी मिली है। सोमवार को भी धमकी भरा ईमेल आया था लेकिन वह अंग्रेजी में था। वहीं आज हिंदी भाषा में धमकी भरा मेल आया है। मामले में पुलिस जांच के बाद सामने आया है कि बम से उड़ाने की यह धमकी झूठी निकली।
झूठी निकली धमकी
मामले में मध्यप्रदेश नाप तौल अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि आरडीएक्स से नाप तौल मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी फिर मिली तो कर्मचारी दहशत में आ गए। कर्मचारी ऑफिस से बाहर निकल आए। हालांकि पुलिस जांच में बम से उड़ान की धमकी में बड़ा खुलासा हुआ है कि धमकी झूठी थी। लेकिन लगातार दूसरी बार धमकी मिली है। ऐसा माहौल बनता है तो कार्यलय का काम प्रभावित होता है। विभाग से संबंधित सभी कार्य ठप हो जाते हैं। यह वित्तीय वर्ष है, समय पर काम पूरा करना होता है। लगातार दूसरे दिन भी ऐसी स्थिति बनी जो उचित नहीें है।
जांच से संतुष्ट लेकिन असंतुष्टी भी!- उमाशंकर तिवारी
लगातार दूसरे दिन भी इस प्रकार की स्थिति बनी है जो उचित नहीं है, यह जो भी मेल से धमकी दे रहे हैं, ऐसे लोगों को देशहित, सामाजिक हित के साथ ही देश-प्रदेश की शांति व्यवस्था को ध्यान रखते हुए तत्काल चिह्नित कर सजा दी जानी चाहिए। उमाशंकर तिवारी ने कहा कि हम पुलिस जांच से संतुष्ट हैं, लेकिन असंतुष्ट भी हैं कि हाईटेक हुआ हमारा पुलिस प्रशासन AI के युग में भी यह पता नहीं लगा पा रहा है कि ऐसे मेल भेज कौन रहा है? जिन्हें पकड़ा जाना बेहद जरूरी है।

क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम, तीन विधायकों को निलंबित किया
सलमान खान की फिल्म Matrubhumi का गाना 'तुम चांद देख लेना' का टीजर रिलीज
अक्षय कुमार-परेश रावल विवाद पर Rajpal Yadav ने तोड़ी चुप्पी
जालंधर में कूड़ा घोटाला, वजन बढ़ाने के लिए मलबा भरा गया