भोपाल में माइनिंग कारोबारी पर इनकम टैक्स का छापा:दिलीप गुप्ता के घर दिल्ली की IT टीम ने मारी रेड, जांच जारी
भोपाल।
राजधानी भोपाल में आयकर विभाग ने माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर बुधवार सुबह छापा मारा है। दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने शहर के कई स्थानों पर एक साथ रेड डालकर जांच शुरू की। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम सुबह से ही दिलीप गुप्ता के भोपाल स्थित ठिकानों पर पहुंच गई। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू की। छापे की कार्रवाई के दौरान आयकर अधिकारी कारोबारी से जुड़े कागजात, बैंक लेनदेन और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं। टीम पूरे मामले में आय और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है।
पहले ईओडब्ल्यू भी कर चुकी है छापेमारी
इससे पहले आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भी दिलीप गुप्ता के भोपाल स्थित दो ठिकानों पर छापा मार चुका है। उस कार्रवाई में टीम को बड़ी मात्रा में नकदी, दस्तावेज और कई महत्वपूर्ण फाइलें मिली थीं। फिलहाल आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

प्यार में मिला धोखा, मेडिकल छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम
मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित, अरुण यादव बोले– जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा, बोले– इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है
LPG संकट पर संजय राउत का तंज, बोले– नाले से गैस बनती है तो प्लांट का उद्घाटन करें पीएम