एम्स भोपाल को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह; 3 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, अब सायबर सेल खंगाल रही ई-मेल का आईपी एड्रेस
भोपाल।
भोपाल स्थित एम्स और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा ई-मेल सोमवार तड़के करीब 3 बजे दोनों संस्थानों को अलग-अलग भेजा गया। इसमें लिखा था- आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को निकाल लें। अल्लाह हू अकबर।
सूचना मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस, बम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू की। एम्स में बागसेवनिया थाने के टीआई अमित सोनी और उनकी टीम ने तलाशी अभियान चलाया। वहीं, पीपुल्स यूनिवर्सिटी में निशातपुरा टीआई मनोज पटवा सहित थाना स्टाफ ने सर्च ऑपरेशन किया। बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचे। लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी
पुलिस ने ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल को भी मामले में शामिल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान कर ली जाएगी।
19 फरवरी को भी मिली थी विस्फोट की धमकी
इससे पहले 19 फरवरी को भी पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी पुलिस और बम स्क्वॉड ने जांच अभियान चलाया था। हालांकि, परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
एमपी में गेहूं MSP पर घमासान: ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग ने पकड़ा जोर