"विदेशी हिरण पर 'देशी' संग्राम: सरकारी पन्नों पर छपा अफ्रीका का वन्यजीव? दिग्विजय के वार पर सारंग का पलटवार"
भोपाल।
राज्य सरकार के इस वर्ष के सरकारी कैलेंडर में छपी एक वन्यजीव की तस्वीर को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कैलेंडर में प्रकाशित हिरण की फोटो पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि यह प्रजाति मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि भारत में भी नहीं पाई जाती। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि कैलेंडर में लगाया गया चित्र ‘इम्पाला’ का है, जो अफ्रीकी महाद्वीप में पाया जाने वाला वन्यजीव है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि भविष्य में ऐसे मामलों में सावधानी बरती जाए। इस मुद्दे पर कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को ‘वाइल्डलाइफ स्टेट’ के रूप में जाना जाता है और यहां बारहसिंगा, चिंकारा, काला हिरण जैसी कई प्रजातियां पाई जाती हैं। ऐसे में यदि किसी विदेशी प्रजाति की तस्वीर सरकारी कैलेंडर में प्रकाशित हुई है, तो यह प्रशासनिक स्तर पर चूक मानी जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग की।
विपक्ष के पास मुद्दों का अभाव : सारंग
वहीं, भाजपा सरकार की ओर से मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास ठोस मुद्दों का अभाव है, इसलिए वह छोटी-छोटी बातों को तूल दे रहा है। सारंग ने कहा कि सरकार विकास और जनहित के कार्यों पर केंद्रित है, जबकि कांग्रेस केवल आलोचना की राजनीति कर रही है।

All India Trinamool Congress ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, मेनका गुरुस्वामी का नाम सूची में
‘यादव’ को ‘कुमार’ लिखे जाने पर Patna University Students' Union चुनाव में हंगामा, तेज प्रताप समर्थित प्रत्याशी से मारपीट
Ranchi नगर निगम चुनाव में हारे राज्यसभा सांसद के बेटे, Jharkhand Mukti Morcha को झटका
स्कूल जा रही मासूम को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने लगाया जाम