भोपाल। 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण के आरोप के बाद अब देशभर से विरोध और समर्थन के रूप में प्रतिक्रिया सामने आ रही है। आज भोपाल के झरनेश्वर महादेव मंदिर में हवन किया गया। हवन में कांग्रेस नेता अमित शर्मा सहित कई पुजारी और लोग शामिल हुए। अमित शर्मा ने कहा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। 
सारे बटुक सामने आ गए
आज माघ मेले के विवाद के बाद सारे आरोप सामने आ गए। सारे बटुक सामने आ गए। अब तक कोई आरोप नहीं था। सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। आज योगी सरकार की सदबुद्धि के लिए ये हवन किया जा रहा है।
एमपी से अविमुक्तेश्वरानंद का नाता
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का मध्य प्रदेश से विशेष नाता है। दरअसल नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में झोतेश्वर आश्रम है। अविमुक्तेश्वरानंद जी के गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती भी इसी आश्रम में रहा करते थे। समय समय पर अविमुक्तेश्वरानंद जी भी यहां पहुंचते हैं। वहीं भोपाल के झरनेश्वर महादेव मंदिर में अविमुक्तेश्वरानंद आते हैं।