किसानों के लिए काम करो, सिर्फ चौपाल नहीं’ – मोहन यादव का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला
भोपाल।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे आज किसान महा चौपाल में शामिल होने राजधानी भोपाल पहुंच चुके हैं, जहां भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों की आवाज बुलंद की जाएगी। लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा, “राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में स्वागत है, किसान चौपाल लगाना अच्छी बात है। लेकिन उन्हें रबी और खरीफ फसल क्या होती है, ये भी जान लेना चाहिए। मध्य प्रदेश के दूध उत्पादन पर भी कुछ कहें। हम 365 दिन किसानों के लिए काम कर रहे हैं।” उन्होंने आगे तीखा हमला करते हुए कहा, “राहुल गांधी माफी मांगें। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। 2003 तक साढ़े सात लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा क्यों रहा? कांग्रेस ने किसानों के साथ अन्याय किया। 55 साल में सिंचाई में कुछ नहीं किया, जबकि हमने डेढ़ साल में उससे ज्यादा कर दिया।”
CM मोहन ने कहा, “ये किसानों के लिए आदर्श जगह है, देश भी आदर्श है। राहुल गांधी को अपने कार्यकर्ताओं को डांट लगानी चाहिए। कपड़े खोलकर प्रदर्शन करने वालों को डांट लगानी चाहिए और छमा मांगनी चाहिए।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस भोपाल के जवाहर चौक पर किसान महा चौपाल आयोजित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के पुराने कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए वर्तमान सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया, जिसमें सिंचाई विस्तार, भावांतर योजना और किसान कल्याण शामिल हैं।

Rajkot में अवैध बस्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई
CAPF करेगी फ्लैग मार्च, मतदाताओं में भरोसा बढ़ाने की कोशिश
Chhattisgarh बजट 2026 में किसानों को बड़ी सौगात