भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस की 'किसान महाचौपाल', राहुल-खरगे आएंगे
भोपाल।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील का प्रदेश स्तर पर विरोध में किया जा रहा है। किसान महाचौपाल की तैयारियों को लेकर किसान कांग्रेस जिला बड़वानी की बैठक सेंधवा में आयोजित की गई। बैठक में 24 फरवरी को भोपाल में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिलदार सोलंकी ने की। इसमें जिलेभर से किसान कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बड़वानी जिले से अधिक से अधिक किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि महाचौपाल को प्रभावी बनाया जा सके।
किसानों के अधिकारों की बात
सिलदार सोलंकी ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी नहीं सहन की जाएगी और किसान कांग्रेस अन्नदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरचरण भाटिया, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभद्रा परमार, सीताराम बर्डे, सेंधवा ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गाड़वे, वरला ब्लॉक अध्यक्ष अजय द्विवेदी, धवली ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल शाह, अधिवक्ता चेनुसिंह अछालिया, गजानंद सोलंकी, कय्यूम पेंटर, परसराम सेनानी, शोभाराम पटेल, प्रशांत सेन और खुमसिंह कनौजे सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहें।

कर्नाटक में अजीब अर्जी से गांव में मचा हड़कंप
विधासनभा सत्र का सातवां दिन खाली पदों पर घिरी सरकार, मंत्री ने भर्ती का दिया आश्वासन
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन बुढ़ापा पेंशन पर जोरदार हंगामा