होली के माहौल में सियासी तीर, विजयवर्गीय बोले– बर्बादी के आसार नहीं
भोपाल।
विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। प्रश्नकाल के दौरान विधायक भंवर सिंह शेखावत ने हास्य अंदाज में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज कैलाश जी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। माहौल भी कुछ अलग दिखाई दे रहा है। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि किसी की बर्बादी के आसार नहीं हैं, होली का त्योहार आ रहा है और सभी को खुश रहना चाहिए, रिश्तों में मिठास और मुस्कान बनी रहनी चाहिए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी मजाकिया लहजे में कहा कि इंदौर में होली पर मूर्ख सम्मेलन होता है, उसमें भंवर सिंह शेखावत की क्या भूमिका रहती है। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो पहले से ही इस भूमिका में हैं, उन्हें बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती। जवाब में भंवर सिंह शेखावत ने भी हंसते हुए कहा कि वहां बाजार बट्टू सम्मेलन होता है, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय हर बार नए रूप में आते हैं और किसी अन्य को यह भूमिका निभाने का मौका नहीं देते।
प्रश्नकाल खत्म, नगर निकायों के लिए सस्ती बिजली योजना का सुझाव
प्रश्नकाल के दौरान विधायक अजय बिश्नोई ने विधानसभा में कहा कि भोपाल नगर निगम ने 10 मेगावाट क्षमता की बिजली के लिए एक निजी कंपनी से समझौता किया है। इस समझौते के तहत नगर निगम को लगभग 35 सालों तक 3 से 3.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था सभी नगर निगमों के लिए उपयोगी हो सकती है, लेकिन छोटी नगर पालिकाएं और नगर परिषदें अलग-अलग यह प्रक्रिया नहीं कर पाएंगी। उन्होंने सुझाव दिया कि इन सभी नगर निकायों के लिए संयुक्त रूप से बजट बनाकर एक टेंडर जारी किया जाए, जिससे उन्हें भी सस्ती बिजली उपलब्ध हो सके। इसके अलावा, विधायकों ने बैराज निर्माण में अनियमितता, बिजली और भर्ती गड़बड़ी, जबलपुर की फ्री होल्ड भूमि, किसानों की फसल नुकसान और विकास कार्यों की गुणवत्ता जैसे अहम मुद्दे उठाए।
ग्वालियर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के भर्ती घोटाले पर 'त्रिकोण' घेराबंदी
ग्वालियर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में पिछले कुछ समय से गैर-शिक्षण और शैक्षणिक पदों पर हुई नियुक्तियों को लेकर विवाद चल रहा है। आज सदन में इस मुद्दे पर ध्यानाकर्षण के माध्यम से तीन विधायक सरकार से जवाब मांगेंगे। बीजेपी विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, बृजेन्द्र यादव और कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग करेंगे। इस मुद्दे की खास बात यह है कि सरकार को घेरने वालों में विपक्ष के साथ-साथ सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो कद्दावर विधायक भी शामिल हैं।

भागीरथपुरा जल त्रासदी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा
मध्य प्रदेश में 6 साल में 2.70 लाख से ज्यादा बेटियां-बहुएं लापता
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?