‘छोटे कद के वित्त मंत्री’ वाली टिप्पणी पर सदन में चौंक गए सदस्य, विजयवर्गीय ने शास्त्री जी से की तुलना
भोपाल।
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उस समय हल्का-फुल्का लेकिन चौंकाने वाला माहौल बन गया, जब नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को संबोधित करते हुए उन्हें ‘छोटे कद का वित्त मंत्री’ कहा और उनकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से कर दी। दरअसल, जैसे ही विधानसभा अध्यक्ष ने बजट भाषण के लिए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का नाम पुकारा, उससे पहले ही कैलाश विजयवर्गीय खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि देवड़ा इतने ‘छोटे कद’ के वित्त मंत्री हैं, जो शास्त्री जी के बराबर हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि देवड़ा छठी बार सदन में बजट पेश कर रहे हैं और सदन से तालियां बजाकर उनका स्वागत करने का आग्रह किया। विजयवर्गीय की इस टिप्पणी का आशय तत्काल कई सदस्यों को समझ में नहीं आया, जिससे सदन में क्षणिक हैरानी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में माहौल हल्का हो गया और इसे सदन की कार्यवाही की सकारात्मक शुरुआत के रूप में देखा गया। गौरतलब है कि ‘कद’ शब्द को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं। कुछ इसे अनुभव और राजनीतिक ऊंचाई से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ ने इसे केवल हल्के-फुल्के अंदाज की टिप्पणी माना। इसके बाद वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मुस्कुराते हुए अपना बजट भाषण शुरू किया और सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।

मंच पर हंगामा: गायक Masoom Sharma ने पूर्व सरपंच को उतारा
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
CRPF की वर्दी में शराब तस्करी का भंडाफोड़
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे