करारा जवाब मिलेगा...दिग्विजय के समर्थन में बेटे जयवर्धन ने फिल्मी स्टाइल में विरोधियों को दिया तगड़ा मैसेज
भोपाल।
Ex CM दिग्विजय सिंह की RSS वाली पोस्ट को लेकर कांग्रेस में मचे घमासान और दिग्गी की निष्ठा पर उठाए जा रहे सवाल के बीच, जयवर्धन सिंह पहली दफा सामने आए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर का लिखा है, 'सुना है आज समंदर को बड़ा गुमान आया है...' करारा जवाब मिलेगा ..!
पूर्व CM दिग्विजय सिंह के बेटे व पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने पहली दफा प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर बयान न देकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दिग्विजय सिंह की सभा का वीडियो है, लेकिन आवाज के रूप में फिल्मी डायलॉग को जोड़ा गया है। मशहूर फिल्म राजनीति में मनोज वाजपेयी का फेमस डायलॉग सुनाई दे रहा है, जिसमें वे कहते हैं कि 'करारा जवाब मिलेगा।
विरोधियों को सीधे तौर पर आईना दिखाया
जयवर्धन सिंह ने अपने पिता व दिग्विजय सिंह के समर्थन में वीडियो शेयर करते हुए उनके विरोधियों और कांग्रेस के अंदर दिग्विजय सिंह की राजनीतिक इतिहास व निष्ठा पर सवाल उठाने वालों को सीधे मैसेज दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, सुना है आज समंदर को बड़ा गुमान आया है, उधर ही ले चलो कश्ती जहां तूफान आया है। वीडियो में दिग्गी के एक्शन और राजनीति फिल्म का मशहूर डायलॉग जिसमें मनोज वाजपेयी कहते हैं कि...बौखला गए हैं, खलबली मच गई है। बदहवासी छाई है। सिंगल प्वाइंट एजेंडा है कि कैसे हमारी एकता तोड़े। बेबुनियाद आरोप, मनगढ़ंत स्कैंडल्स और खोद—खोद कर कीचड़ उछाल रहे हैं हम पर। मगर आसमान में थूकने वाले को शायद ये पता नहीं है कि पलट कर थूक उन्हीं के चेहरे पर गिरेगा। करारा जवाब मिलेगा'

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति