भोपाल में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस का नया प्रयोग, अस्पतालों में शराबी वार्ड तैयार
भोपाल।
भोपाल पुलिस ने नए साल से एक दिन पहले शराबी वाहन चालकों के खिलाफ कमर कसी. भोपाल पुलिस लगातार 3 दिन स्पेशल मुहिम चलाएगी. ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ मुहिम सख्ती से चलाने के आदेश भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने दिए हैं. इस बार ड्रिंक एंड ड्राइव करने पर कानूनी कार्रवाई तो पुलिस करेगी ही, साथ ही एक नया प्रयोग कर रही है. शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कड़ी सजा का प्रावधान है, जिसमें जुर्माना, जेल और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होना शामिल है, लेकिन इसके बावजूद ये घटनाएं रुक नहीं रही हैं. इसी को देखते हुए भोपाल पुलिस ने ये नया प्रयोग किया है.
पियक्कड़ वाहन चालकों के लिए अस्पतालों में इंतजाम
भोपाल पुलिस ने शराबी वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए खास तैयारियां की हैं. इसके अनुसार जो वाहन चालक अब शराब पीकर दोपहिया या चारपहिया गाड़ी चलाते पाएंगे, उन्हें 24 घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति