मैं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के स्टाफ का कर्मचारी, सरकारी नौकरी लगवाना बाएं हाथ का खेल!
भोपाल ।
कहते भी हैं कि जो बेईमान होता है वह ये नहीं देखता कि वह किसके साथ बेईमानी कर रहा है, इसी प्रकार जो ठग होता है उसके लिए ये मायने नहीं रखता कि वह जिसे शिकार बना रहा है, वह गरीब है अमीर है या फिर दिव्यांग. राजधानी भोपाल में एक गरीब दृष्टिबाधित युवक के साथ ठगी की शर्मनाक घटना हुई. ठग ने खुद को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी होने के साथ ही उनके स्टाफ का कर्मचारी बताया. दिव्यांग को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 20 हजार रुपये ठग लिए.
सरकारी नौकरी लगवाने का दिया झांसा
पीड़ित दिव्यांग शिवकुमार ठाकरे सिवनी जिले के एक गांव का रहने वाला है. शिवकुमार का आरोप है "दीपक कुर्मी नामक व्यक्ति ने उससे संपर्क कर कहा उसकी पहचान नगरीय प्रशासन विभाग में है और वह सरकार की नौकरी लगवा सकता है. आरोपी ने खुद को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के भोपाल स्थित बंगले स्टाफ का कर्मचारी बताया. उसने झांसा दिया वह सरकारी नौकरी बड़े आराम से दिला सकता है.
दिव्यांग ने दो किस्तों में दिए 20 हजार
इसके बाद पीड़ित शिवकुमार ने अपने पास पैसे न होने की बात कही. इस पर आरोपी ने किस्तों में रकम देने को कहा. शिवकुमार ने अपनी बहन और मामा से पैसे मंगवाकर आरोपी को दो किस्तों 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए. पैसे लेने के बाद आरोपी टालमटोल करने लगा. जब काफी समय तक नौकरी नहीं लगी तो शिवकुमार भोपाल आया. वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले पर पहुंचा. वहां पता चला कि दीपक कुर्मी नाम का कोई भी व्यक्ति बंगले पर काम नहीं करता.
हबीबगंज पुलिस थाने में केस दर्ज
ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत हबीबगंज थाना पुलिस में की. पीड़ित शिवकुमार ठाकरे ने बताया "मुझे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया. मैंने मजबूरी में अपने रिश्तेदारों से पैसे मंगवाकर दिए, लेकिन आज तक न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस मिले. मेरे साथ धोखा हुआ है. इस मामले में हबीबगंज एसीपी उमेश तिवारी का कहना है "पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी की तलाश की जा रही है. आरोपी के मोबाइल नंबर, बैंक ट्रांजैक्शन और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है."

EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज