अयोध्या जाने के सवाल पर दिग्विजय सिंह बोले— ‘अहं ब्रह्मास्मि’; भाजपा सांसद ने पूछा— जामा मस्जिद जाएंगे क्या?
भोपाल।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर दर्शन को लेकर कहा कि वे इस समय आदि शंकराचार्य के अद्वैत वेदांत का अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अद्वैत वेदांत का सार “अहं ब्रह्मास्मि” है— यानी ब्रह्म मेरे भीतर ही है, इसलिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं। उनके हृदय में ही नारायण विराजमान हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को उज्जैन संस्कृत यूनिवर्सिटी के कुलपति का प्रवचन यहां आयोजित कराया जाएगा। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हम सबके आदर्श और श्रद्धा के केंद्र हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह से सवाल किया कि अगर अयोध्या में राम मंदिर नहीं जाएंगे तो क्या दिल्ली की जामा मस्जिद या मक्का-मदीना जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों के लिए दिग्विजय सिंह को सनातन समाज से माफी मांगनी चाहिए।
राम मंदिर के लिए दिया था चंदा
जनवरी 2021 में दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 1,11,111 रुपए का चेक भेजा था। इसके साथ उन्होंने एक पत्र लिखकर अपील की थी कि चंदा संग्रह सौहार्दपूर्ण और पारदर्शी तरीके से हो, ताकि समाज में किसी प्रकार का तनाव या विभाजन न हो।
चंदे की पारदर्शिता की मांग
दिग्विजय सिंह ने पहले एकत्र किए गए चंदे का लेखा-जोखा सार्वजनिक करने की मांग भी की थी। उन्होंने कहा था कि पारदर्शिता से लोगों का विश्वास मजबूत होता है।

EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज