ताजमहल एक मंदिर था, शाहजहां ने उसे बना दिया मकबरा: कैलाश विजयवर्गीय
सागर।
एमपी के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुधवार को सागर के दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने बीना में स्वर्गीय राकेश सिरोठिया की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने स्वर्गीय राकेश सिरोठिया को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "ताजमहल एक मंदिर था, जिसे मुगल शासक शाहजहां ने मकबरे के रूप में बदल दिया."
मुमताज को बुरहानपुर में दफनाए जाने का दावा
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से कहा कि "मुमताज को सबसे पहले बुरहानपुर में दफनाया गया था, लेकिन जहां मंदिर का निर्माण हो रहा था, उस जगह पर शव को दफना कर ताजमहल बना दिया गया. इसके साथ ही उन्होंने कहा, हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नवीन नितिन हमेशा विनम्रता के साथ आगे बढ़े हैं." उन्होंने निर्मला सप्रे का जिक्र करते हुए कहा, निर्मला सप्रे कांग्रेस से चुनाव लड़ी थी, लेकिन अब वे भाजपा के साथ हैं."
खिलाड़ियों को खेल भावना का दिया संदेश
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए कहा कि "राजनीति अपनी जगह और खेल अपनी जगह है, खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना से ही खेलना चाहिए. खिलाड़ियों को अपने कर्म पर विश्वास रखना चाहिए. क्योंकि कई बार वे निराश हो जाते हैं. उन्हें लगता है कि मैं बहुत अच्छा खेलता हूं, लेकिन मुझे अच्छा स्थान नहीं मिला. इसलिए खिलाड़ियों को अपने कर्म पर भरोसा रखना चाहिए और जीवन में निराशा नहीं आने देना चाहिए."
स्व. राकेश सिरोठिया के प्रति व्यक्त की कृतज्ञता
उन्होंने अपने साथी रहे स्वर्गीय राकेश सिरोठिया को याद करते हुए कहा कि "आज वह भले ही राकेश सिरोठिया सशरीर इस दुनिया में नहीं है, लेकिन हम सबको लगता है कि वे हमारे बीच में ही हैं. मैं उनके चरणों में कृतज्ञता व्यक्त करता हूं. उनकी याद में जो किक्रेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है, वह बहुत ही सराहनीय है."

EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज