एमपी गजब है: कुत्ते की मौत पर गमजदा मालिक ने किया तेरहवीं का आयोजन, भंडारे में बना 'रॉकी' का पसंदीदा भोजन
भोपाल।
जिले के भांडेर क्षेत्र में इंसान और जानवर के बीच सच्चे प्रेम की मिसाल देखने को मिली। यहां एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते की मौत के बाद उसका पूरे हिन्दू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया और तेरहवीं का आयोजन किया। यह अनोखा दृश्य पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार भांडेर कस्बे के निवासी अंकी चौरसिया का पालतू कुत्ता ‘रॉकी’ पिछले 12 साल से परिवार के साथ रह रहा था। परिवार के सदस्य उसे अपने बेटे की तरह मानते थे। कुछ दिन पहले रॉकी की मौत हो गई, जिससे पूरा परिवार शोक में डूब गया। परिवार ने रॉकी का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। उसके बाद परंपरा के अनुसार तेरहवीं का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें भंडारे का आयोजन किया गया। तेरहवीं के दिन रॉकी की तस्वीर फूल माला चढ़ाकर दर्शनार्थ रखी गई और पूजा-पाठ के बाद लोगों को भोजन कराया गया। परिवार ने रॉकी की याद में घट भी रखी। यह दृश्य देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। लोगों ने बताया कि मालिक का अपने पालतू कुत्ते से गहरा लगाव था, इसी के चलते ये आयोजन किया गया।
खास बात रही तेरहवीं के भंडारे में वही भोजन बनाया गया था, जो रॉकी को पसंद था। मालिक का कहना है कि वह हमारे घर के सदस्य था और जब घर पर कोई नहीं रहता था तो रॉकी पूरे घर की सुरक्षा करता था।

PMI: फरवरी में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भारत का पीएमआई, फैक्ट्री उत्पादन में बढ़ोतरी रही मुख्य वजह
बैरागढ़ मामले में आबकारी विभाग की सफाई, मीडिया को दी गई अधूरी जानकारी
‘औकात’ बयान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन