इज्तिमा 2025 में बुधवार को पहुंचेंगी जमाअतें:17 नवंबर को भोपाल स्टेशन पर बनेगा 50 हजार लोगों का खाना, 600 एकड़ में हो रही तैयारी
भोपाल।
आलमी इज्तिमा के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जायरिनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन और इज्तिमा कमेटी ने विशेष इंतजाम किए हैं। इस बार स्टेशन परिसर में करीब 50 हजार लोगों के लिए खाना तैयार किया गया है। इज्तिमा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बुधवार से देश के अलग-अलग हिस्सों से जमाअतें भोपाल पहुंचना शुरू करेंगी। सबसे ज्यादा भीड़ शुक्रवार से रविवार के बीच रहने की संभावना है, जिसके लिए रेलवे और प्रशासन ने संयुक्त रूप से व्यवस्था मजबूत की है।
120 एकड़ में विशाल पंडाल तैयार
इज्तिमा स्थल पर इस समय 120 एकड़ में विशाल पंडाल आकार ले रहा है। हजारों वॉलंटियर्स पंडाल, खानपान, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था में जुटे हुए हैं।
तैयारियों का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 17 नवंबर को सामूहिक दुआ के साथ इज्तिमा का समापन होगा। इस बार करीब 12 लाख से अधिक जायरीनों के आने की उम्मीद है।
रेलवे ने बढ़ाएगा कोच और टिकट काउंटर
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे, हालांकि रेलवे ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि किन ट्रेनों में स्पेशल कोच लगाए जाएंगे।
मगर भोपाल रेल मंडल फिलहाल गाड़ी संख्या 11272 भोपाल–इटारसी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस में एक्ट्रा कोच लगाने का विचार कर रहा है। इसके अलावा, स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 2 दिसंबर से चार नए टिकट काउंटर शुरू किए जाएंगे। इनमें से दो काउंटर प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर बने पंडाल में और दो स्टेशन परिसर में होंगे। वहीं, सुरक्षा के लिए जीआरपी, आरपीएफ और अन्य बलों की तैनाती की गई है। दोनों फुटओवर ब्रिज (एफओबी) पर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए आवागमन के रास्ते अलग-अलग तय किए गए हैं।

बंगाल-असम में BJP की जीत पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- हर तरफ लहराया भगवा
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
चुनाव परिणाम पर प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, ‘कांग्रेस की जीत के साथ…’
टीवीके की बढ़त से तमिलनाडु में हलचल, विजय के घर के बाहर जुटी भीड़
नरेंद्र मोदी पर सवाल, बंगाल को छोड़ कहीं पांच बार भी नहीं गए