राहुल के आरोपों पर सियासी घमासान: खंडेलवाल बोले “हार की खीझ”, पटवारी बोले “बिना सबूत आरोप”
भोपाल।
निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर की जा रही प्रक्रिया को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी ने बुधवार से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) 2 बनाने का काम शुरू कर दिया है। एसआईआर को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस के शासनकाल में भी चुनाव आयोग द्वारा (एसआईआर) अभियान चलाया जाता रहा है।
एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है, लेकिन लगातार चुनावों में मिल रही हार की खीझ उतारने कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं। चुनाव के दो साल बाद वोट चोरी जैसे आरोप पूरी तरह से मिथ्या हैं। कांग्रेस जहां चुनाव हार जाती है, वहां इस प्रकार के भ्रामक आरोप लगाती है। भाजपा ने बुधवार से बूथ स्तर पर टीम बनाना शुरू कर दिया है। पार्टी बीएलए–1 के बाद अब बीएलए–2 नियुक्त कर रही है। भाजपा की तरफ से बनाई गई एसआईआर कमेटी के संयोजक भगवानदास सबनानी ने बताया कि हमने प्रदेश के सभी बूथों पर बीएलए–2 के लिए ईआरओ को नाम देना शुरू कर दिए हैं।
प्रमाण नहीं दे पा रहे हैं तो आरोप लगा रहे हैं : पटवारी
मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खंडेलवाल के बयान पर कहा कि एसआईआर को लेकर भाजपा क्यों जवाब दे रही है? इनका इसमें क्या काम? चुनाव आयोग कहा है। हमारे नेता राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ सच बताया है। आयोग जवाब दें। एसआईआर को लेकर मप्र कांग्रेस ने भोपाल में बैठक की। एसआईआर कमेटी के अध्यक्ष सज्जन सिंह वर्मा ने बुधवार को कनेक्ट सेंटर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह व अन्य के सदस्यों के साथ मिलकर पूरे दिन प्रदेश भर में चर्चा की।
जिन जिलों और विधानसभा में बीएलए का काम नहीं हुआ, वहां संपर्क करके, सूची भेजने को कहा। इसके साथ ही एसआईआर के लिए मप्र के सभी जिलों में प्रशिक्षण देने के लिए 57 प्रशिक्षक की नियुक्ति की। संगठन महामंत्री डॉ संजय कामले ने बताया कि ये प्रशिक्षक पचमढ़ी में 2 से 11 नवंबर 2025 तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर के बाद सभी जिलों में एसआईआर एवं राजनीतिक प्रशिक्षण शिविर शुरू करेंगे। नियुक्ति से पहले मप्र कांग्रेस कमेटी प्रशिक्षण विभाग द्वारा तीन दिन तक प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को जारी सूची में शामिल प्रशिक्षण प्रभारियों को उनके प्रभार वाले जिलों में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक प्रशिक्षित करना होगा।

तमिलनाडु में CM समेत DMK के 15 मंत्री पीछे, पश्चिम बंगाल में भाजपा का जश्न शुरू
‘धुरंधर’ विवाद पर जावेद अख्तर बोले—हर फिल्म का अपना नजरिया होता है
चीन ने ठुकराए अमेरिका के प्रतिबंध, कहा- बाहरी दखल मंजूर नहीं
विधायक के स्वागत में हथियारों का प्रदर्शन, प्रशासन पर उठे सवाल
निवेश में सोने की भूमिका: रखें या निकालें, क्या है सही फैसला