देश बाबा साहब के बनाए संविधान से ही चलेगा, RSS-BJP के विचारों से नहीं, ग्वालियर घटना पर सिंघार की तीखी प्रतिक्रिया
भोपाल।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश में हो रही जातिवादी और धार्मिक उन्माद से जुड़ी घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के दौरे पर हूं, लेकिन प्रदेश में हो रही घटनाएं मुझे भीतर तक विचलित कर रही हैं। दमोह में हुई जातिवादी घटना, ग्वालियर में अनिल मिश्रा का बेतुका बयान हो या भोपाल की सड़कों पर लगाए गए पोस्टर ये सभी घटनाएं समाज में समानता के बजाय विभाजन को बढ़ावा देती हैं। इन तीनों घटनाओं से मेरे दिल को गहरा दुख पहुंचा है। यह देश बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके बनाए संविधान से चलेगा, न कि भाजपा और आरएसएस की व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी से। पूरी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी देश के संविधान की रक्षा के लिए समर्पित हैं। मुख्यमंत्री जी से मेरा आग्रह है कि ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगाएं। मध्य प्रदेश शांति और सौहार्द की भूमि है यहां किसी भी प्रकार की जातिवादी, धार्मिक असमानता या उन्माद की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर