भाजपा की रणनीति है कि लोग समय के साथ छिंदवाड़ा कांड भूल जाए, इसलिए कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे- कमलनाथ
भोपाल।
छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत पर मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस लगातार सरकार को घेर रही है। इसी क्रम में एक बार फिर पूर्व सीएम कमलनाथ ने पोस्ट करते हुए सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में ज़हरीला कफ़ सिरप पीने से 21 बच्चों की मृत्यु के मामले में अब भी सरकार असंवेदनशील रवैये पर क़ायम है।
कमलनाथ ने कहा- मैंने सरकार से मांग की थी कि सभी मृत बच्चों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवज़ा दिया जाए। लेकिन अब तक इस मांग पर सरकार ने कार्रवाई करना तो दूर कोई प्रतिक्रिया तक व्यक्त नहीं की है। सरकार में किसी भी पदासीन व्यक्ति ने इस मामले की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए इस्तीफ़ा नहीं दिया है और न ही सरकार ने किसी से इस्तीफ़ा मांगा है। सरकार ने अब तक यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि प्रदेश में नक़ली दवाओं को लेकर वह किस तरह की कार्रवाई करना चाहती है? प्रदेश में नक़ली दवाओं के रैकेट का सूत्रधार कौन है यह भी प्रदेश की जनता नहीं जानती? इसके उलट, भाजपा की रणनीति यह दिखाई देती है कि समय के साथ लोग इस हादसे को भूल जाएं और परिजन अपने दुख के साथ अकेले छूट जाएं।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर