भोपाल पुलिस की मार ने ली जान! बालाघाट डीएसपी के साले की मौत
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी में पुलिस की पिटाई के बाद बालाघाट के डीएसपी के साले उदित गायके की मौत का मामला सामने आया है। मृतक का शव एम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अस्पताल में इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार रात हुई थी। पुलिस का कहना है कि रात 1:30 बजे उदित शराब के नशे में एलजी शोरूम के पास दोस्तों के साथ हंगामा कर रहा था। सूचना मिलने पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस आरक्षक उसे समझाने गए थे। समझाइश के दौरान शराब के नशे में युवक और उसके दोस्तों ने पुलिस से अभद्रता की, जिस पर पिपलानी थाना के आरक्षक संतोष बामनिया और सौरभ आर्य ने हल्का बल प्रयोग किया। टीआई चंद्रिका यादव ने बताया कि इसके बाद युवक दोस्तों के साथ हथाईखेड़ा की तरफ गया, जहाँ उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे एम्स रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने मारपीट में शामिल पिपलानी थाना के दो आरक्षकों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव