भोपाल लोकायुक्त की टीम ने सुबह 5 बजे खटखटाया दरवाजा, रिटायर्ड चीफ इंजीनियर के उड़े होश
भोपाल।
राजधानी भोपाल में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर जेपी मेहरा के घर छापामार कार्रवाई की है. लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 5 बजे रिटायर्ड अधिकारी का दरवाजा खटखटाया. लोकायुक्त की टीम देख पहले तो घर के लोगों से गेट खोलने में आनाकानी की, लेकिन बाद में टीम की सख्ती के बाद उन्हें अंदर आने दिया गया. बताया जा रहा है लोकायुक्त ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में की है. जेपी मेहरा इसी साल पीडब्ल्यूडी विभाग से रिटायर्ड हुए हैं.
मेहरा के कार्यकाल के ठेकों में गड़बड़ी की जांच
बताया जा रहा है कि लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई जेपी मेहरा के कार्यकाल के दौरान किए गए निर्माण से जुड़े कामों और विभागीय ठेकों में गड़बड़ियों को लेकर की है. लोकायुक्त की टीम इन मामलों की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद लोकायुक्त ने जीपी मेहरा के मणिपुरम स्थित मकान पर कार्रवाई की है. लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान जेपी मेहरा घर पर ही मौजूद थे. बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त को मामले से जुड़े कई संदिग्ध दस्तावेज प्राप्त हुए हैं. जेपी मेहरा पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पीडब्ल्यूडी में विभागीय ठेकों और निर्माण कार्यों में गड़बड़ियां कीं. आरोपों की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त ने जांच की प्रक्रिया शुरू की. अब तक की कार्रवाई में कई संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं, जो भ्रष्टाचार के मामलों को और मजबूत कर सकते हैं.
प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी खंगाल रही टीम
छापामार कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त की टीम जीपी मेहरा द्वारा विभाग में रहते हुए की गई कमाई और सरकारी नौकरी से प्राप्त आय के अनुपात का भी आंकलन कर रही है. टीम को जांच में उनके द्वारा राजधानी भोपाल के अलावा मुंबई में भी अचल संपत्ति से जुड़ी जानकारी का पता चला है. इसके अलावा कई और संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं.

गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव