खाना देर से मिला... वेटर से झगड़ा, ग्राहक ने दागी 4 गोलियां, रेस्टोरेंट मालिक ने काउंटर के नीचे छिपकर बचाई जान
जबलपुर।
जबलपुर के अभिनंदन होटल में मंगलवार को दिनदहाड़े गोलीबारी होने से सनसनी फैल गई. इस घटना में एक बदमाश ने होटल काउंटर पर बैठे मालिक पर एक के बाद एक 4 राउंड फायर किए, जिसका पूरा मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. यह सनसनीखेज घटना किसी बड़ी रंजिश का नतीजा नहीं, बल्कि तीन दिन पुराने मामूली विवाद का बदला थी. मदन महल थाना इलाके के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित अभिनंदन होटल का है. होटल मालिक अश्विन परिया के अनुसार, तीन दिन पहले आरोपी ने होटल में खाना खाया था. खाना देर से परोसे जाने से वह वेटर पर गुस्सा हो गया था और उसका होटल में विवाद भी हुआ था.
इसी गुस्से में मंगलवार को आरोपी अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर होटल पहुंचा. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी अभिनंदन होटल में घुसता है और काउंटर पर बैठे मालिक पर फायरिंग शुरू कर देता है.गोलीबारी के वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जैसे ही गोलियों की आवाजें सुनाई दीं, होटल में खाना खा रहे लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे और भगदड़ मच गई. फायरिंग करने के बाद आरोपी पिस्टल लहराता हुआ होटल से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी जगन्नाथ यादव ने बताया कि गनीमत रही कि फायरिंग में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर गोलीबारी करने वाले आरोपी की पहचान शुरू कर दी है और उसकी तलाश जारी है.

गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव