IAS अधिकारियों को जीतू की चेतावनी.. अपनी चड्ढी का बटन लगाकर रखें,वरना... समय एक जैसा नहीं चलता
भोपाल।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के आईएएस अधिकारियों को लेकर विवादित बयान सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि 'बहुत मेहनत करने के बाद IAS बनता है। कलेक्टरों को सर्विस बुक दी जाती है और उनके रूल के अनुसार शासन करना होता है, लेकिन देखने में आता है कि 70 से 90% IAS जो जिले में जाते हैं, वो बीजेपी के पक्ष में काम करते हैं और विपक्ष पर यातनाएं करते हैं। पटवारी ने आगे कहा कि 'कलेक्टर की कुर्सी पार्टी या किसी विचार के लिए नहीं होती, यह जनता के लिए होती है। जो IAS चड्डी पहन कर घूम रहे हैं, वह अपनी चड्डी का बटन लगाएं। समय एक जैसा नहीं होता। सभी IAS को सुधारना होगा और सर्विस बुक के रूल के अनुसार काम करना होगा। उनके इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया। भाजपा प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा, 'बहुत निम्न स्तर का बयान है। ऐसा लग रहा है जैसे कोई बूथ अध्यक्ष बोल रहा हो। प्रदेश अध्यक्ष पद की गरिमा बनाए रखें। IAS अधिकारियों को अश्लील शब्दों से संबोधित करना उचित नहीं है। कार्यपालिका देश को बनाने में अहम स्थान रखती है। ऐसे बयान देकर आप अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दे रहे हैं, जिससे अधिकारियों का मान तो काम नहीं होगा, लेकिन आपका सम्मान घटेगा।' इस विवादित बयान ने राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोर दी हैं और IAS अधिकारियों तथा विपक्षी दलों के बीच बहस का नया मुद्दा खड़ा कर दिया है।

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित