CJI गवई पर जूता फेंकने की कोशिश को दिग्विजय सिंह ने जाति से जोड़ा, कहा-ये दलित का अपमान,क्या ये इसलिए हुआ कि एक दलित सर्वोच्च पद पर आसीन
भोपाल।
आज हर ओर सीजेआई बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने की घटना सुर्खियों में है। इसको लेकर कई तरह के बयान भी सामने आ रहे हैं। अब इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बड़ी बात बोली है। दरअसल दिग्विजय सिंह इस घटना को जाति की ओर मोड़ दिया है ।
दिग्विजय सिंह ने इसे यह दलित का अपमान बताया है। दिग्विजय सिंह ने घटना की निंदा करते हुए इसे दलित के अपमान से जोड़ा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं इस घटना और घटना के पीछे की मानसिकता की निंदा करता हूं। ‘‘क्या ऐसी घटनाएं सिर्फ इसलिए होंगी क्योंकि एक दलित सर्वोच्च न्यायिक पद पर आसीन है? मैं इसकी कड़े शब्दों में आलोचना करता हूं और दोषी को सजा देने की मांग करता हूं।"
वहीं इस घटना की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी निंदा करते हुआ कहा है कि देश की शीर्ष अदालत के मुख्य न्यायाधीश पर हमला न्यायपालिका की गरिमा और संविधान की मूल भावना पर हमला है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने घटना को शर्मनाक बताते हुए न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली बताया है। साथ ही कहा है कि ये देश की गिरती कानून-व्यवस्था की भी गवाही देती है।

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित