भाजपा महिला नेत्री ने गुर्जर परिवार पर मंदिर में पूजा से रोकने के लिये मारपीट का आरोप
भोपाल।
भोपाल में बीजेपी बिलखिरिया मंडल की महामंत्री सकुन शर्मा (55) को गुर्जर परिवार ने जमकर पीटा। भाजपा नेत्री को सड़क पर घसीटा और चांटे मारे। घटना शुक्रवार रात की है, इसका वीडियो शनिवार को सामने आया है। घटना सूखी सेवनिया के ओमकारा सेवनिया की सिद्ध नगर कॉलोनी की है। सकुन शर्मा का आरोप है कि वह कॉलोनी के मंदिर में पूजा करने गई थी। इसी दौरान फोन पर किसी से बात कर रही थी। तभी आरोपी वहां पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया।
महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि कॉलोनी के शिवजी के मंदिर में गुर्जर समाज के लोगों ने कब्जा कर रखा है। यहां रहने वाले बाह्मण समाज के लोगों को मंदिर नहीं जाने दिया जाता। पूजा करने से रोका जाता है, इसी बात को लेकर तीन दिन पहले एक अन्य पंडित परिवार को भी पीटा गया था। पुलिस ने तीन महिला और तीन पुरुषों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सरकारी नौकरी में यूपी अव्वल? CM योगी ने पेश किया आंकड़ा