6 जिलों में अपर कलेक्टर का पद प्रभार के सहारे:अफसरों की भरमार; फिर भी CEO जिला पंचायत और अपर कलेक्टर का चार्ज एक ही के पास
भोपाल।
प्रदेश में अपर कलेक्टरों के रिक्त पदों पर नियमित पदस्थापना करने के बजाय सरकार इन पदों की जिम्मेदारी प्रभार के तौर पर पूरी कराएगी। शनिवार को आधी रात जारी किए गए राज्य प्रशासनिक सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादला आदेश में यह संकेत मिले हैं। उधर यह जानकारी सामने आई है कि इस पद के लिए अफसरों की कमी नहीं है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी अभी भी अपर कलेक्टर पद पर प्रमोट होने के बाद संयुक्त कलेक्टर के रूप में ही काम कर रहे हैं। इसके अलावा इस कैडर के अधिकारी दूसरे विभागों में प्रतिनियुक्ति पर हैं पर सरकार इन्हें पदस्थ नहीं कर रही है।
शनिवार आधी रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 और राज्य प्रशासनिक सेवा के आठ अफसरों के तबादले किए गए हैं। इन आदेश में 6 जिले ऐसे हैं, जहां सीईओ जिला पंचायत के पद पर पदस्थापना करने के साथ सरकार ने इन जिलों में पदस्थ किए गए आईएएस अफसरों को अपर कलेक्टर का प्रभार सौंपा है।
सरकार यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा या राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर की सीधे पदस्थापना कर सकती थी लेकिन इन आदेशों में यह बात सामने नहीं आई है।
इन अफसरों को मिली जिम्मेदारी
जिन आईएएस अफसर को सीईओ जिला पंचायत के रूप में पदस्थ करने के साथ अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है उसमें वैशाली जैन एसडीएम हुजूर रीवा को सीईओ जिला पंचायत तथा अपर कलेक्टर रतलाम, दिव्यांशु चौधरी एसडीएम डबरा को सीईओ जिला पंचायत और अपर कलेक्टर डिंडोरी, सृजन वर्मा एसडीएम सिंगरौली को सीईओ जिला पंचायत और अपर कलेक्टर बुरहानपुर बनाया गया है। इसी तरह अर्चना कुमारी एसडीएम शुजालपुर जिला शाजापुर को सीईओ जिला पंचायत और अपर कलेक्टर अनूपपुर, शिवम प्रजापति एसडीएम पुनासा खंडवा को सीईओ जिला पंचायत और अपर कलेक्टर शहडोल, सौम्या आनंद सहायक कलेक्टर शहडोल सीईओ जिला पंचायत और अपर कलेक्टर श्योपुर पदस्थ किए गए हैं।
इन की भी हुई नई पदस्थापना
पिछले दिनों जारी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के जिन 18 अधिकारियों को सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, अपर संचालक और अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है उनमें संजना जैन सीईओ जिला पंचायत सतना से अपर कलेक्टर मैहर, जगदीश कुमार गोमे उप सचिव संस्कृति विभाग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली, हरसिमरन प्रीत कौर अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी, अंजली जोसेफ जोनाथन उप सचिव तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास व रोजगार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा पदस्थ किया गया है। इसी तरह सोजान सिंह रावत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ग्वालियर, सृष्टि देशमुख गौड़ा को अपर कलेक्टर खंडवा, निधि सिंह संयुक्त आयुक्त भू अभिलेख को अपर श्रम आयुक्त, हिमांशु जैन सीईओ जिला पंचायत शिवपुरी को सीईओ जिला पंचायत नर्मदापुरम, सर्जना यादव अपर कलेक्टर जबलपुर को सीईओ जिला पंचायत सीहोर पदस्थ किया गया है। साथ ही आकिप खान सहायक कलेक्टर मंडला को एसडीएम पिपरिया जिला नर्मदापुरम, पंकज वर्मा सहायक कलेक्टर सिवनी को एसडीएम पुनासा जिला खंडवा तथा सपना अनुराग जैन अपर कलेक्टर बुरहानपुर को अपर संचालक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर पदस्थ किया गया है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अफसर बने हैं सीईओ जिला पंचायत
सरकार ने 8 जिलों में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को सीईओ जिला पंचायत बनाया है। इस आदेश में शैलेंद्र सिंह सोलंकी अपर संचालक नर्मदा घाटी विकास को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी और डॉ इच्छित गढ़पाले उप सचिव गृह विभाग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़ पदस्थ किया है। इसके साथ ही विजय राज अपर आयुक्त नगर निगम ग्वालियर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी पदस्थ किया गया है। साथ ही शैलेंद्र सिंह अपर कलेक्टर मैहर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना, अनुपमा चौहान उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग पूल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी शाजापुर, नम: शिवाय अरजरिया राज्य शिष्टाचार अधिकारी भोपाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी छतरपुर बनाया गया है। दूसरी ओर शाश्वत सिंह मीना उप सचिव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला और अंजली शाह अपर कलेक्टर नरसिंहपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिवनी पदस्थ किया गया है।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां