प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- गैर हिंदू से प्रसाद मत खरीदो, मंदिर के आसपास मिलें तो विधर्मियों की ठुकाई करो
भोपाल।
पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने छोला मंदिर के आस-पास आयोजित दुर्गावाहिनी के पथ संचलन कार्यक्रम के दौरान कहा कि नवरात्र के दिन मंदिरों के आसपास प्रसाद बेचने वालों की निगरानी करें। गैर हिंदूओं से प्रसाद मत खरीदो और यदि मंदिर के आसपास मिलें तो विधर्मियों की ठुकाई करो। कार्यक्रम में महिलाओं-लड़कियों को संबोधित करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वे लोगों को अपने परिवार और समाज की सुरक्षा पर सतर्क रहने का संदेश दे रही हैं। प्रज्ञा ने यह भी कहा कि भगवा को आतंकवाद कहने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिल चुका है। बता दें, मालेगांव धमाका मामले में हाल ही में प्रज्ञा ठाकुर बरी हुई हैं। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी घरों में हथियार रखो। यदि कोई हमारे घरों या सम्मान के विरुद्ध काम करता है तो हमें पीड़ा होती है। उन्होंने कहा कि दुर्गा वाहिनी का यह काम है कि वह घर घर में दुर्गा तैयार करें। उन्होंने कहा कि किसी भी बहन को मेरी जरूरत है तो मैं उनके साथ हूं। हम भगवाधारी होकर यह संदेश देंगे कि देश के लिए किसी भी त्याग को तैयार हैं।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद