जैन समाज की पहली डिजिटल जनगणना राष्ट्रीय स्तर पर:ऐप और क्यूआर कोड से जुटेंगे आंकड़े, जिम्मा भोपाल महासभा को
भोपाल।
जैन समाज की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार आधुनिक तरीके से जनगणना की जाएगी। इसका जिम्मा दिगंबर जैन महासभा, भोपाल को सौंपा गया है। यह ऐतिहासिक घोषणा अशोकनगर में आयोजित राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के अधिवेशन में मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में की गई। महासभा के अध्यक्ष संजय जैन मुंगावली ने बताया कि जनगणना पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित होगी। समाज के लिए समाज द्वारा की जाने वाली इस पहल में क्यूआर कोड, बारकोड और विशेष ऐप का उपयोग होगा। भारत के सभी जैन मंदिरों के माध्यम से भी आंकड़े जुटाए जाएंगे। इस जनगणना के लिए पोर्टल पर पिछले छह माह से काम चल रहा है और जल्द ही ऐप व पोर्टल को समाज के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। संघ नायक राकेश गोहिल ने भी इस परियोजना की आधिकारिक घोषणा की। कार्यक्रम में महासभा के विनोद जैन, इंजीनियर वीरेंद्र अजमेर, अजय जैन ज्योतिषी, राजेश मुस्कान, पंकज प्रधान, शैलेंद्र माया, डॉ. मनोज जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज से जनगणना कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का आशीर्वाद लिया। अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि देशभर से आए हजारों जैन समाजजन इस जनगणना में एक-एक कार्यकर्ता की तरह शामिल होंगे। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें और अपने समुदाय के सटीक आंकड़े जुटाने में सहयोग दें।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव