चुनावी रण से पहले कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’: राहुल गांधी जिलाध्यक्षों को देंगे ‘गुरूमंत्र’
भोपाल।
हाल ही में मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 71 जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा हुई है। इन्हीं जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देने के लिए 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक पचमढ़ी हिल स्टेशन में ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया गया है। इस 10 दिवसीय कार्यक्रम में दो दिन लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।
जिलाध्यक्षों से वन-टू-वन होंगे राहुल गांधी
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ट्रेनिंग के दौरान जिलाध्यक्षों को संबोधित करेंगे। साथ ही वन-टू-वन बातचीत भी कर सकते हैं। जिलाध्यक्षों को राहुल गांधी जिले की सामाजिक, राजनीतिक, चुनौती, रणनीति जैसे विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।
2029 तक के चुनावों को रोडमैप होगा तैयार
पचमढ़ी में होने वाले ट्रेनिंग सेशन में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को जिले, ब्लॉक, मंडल, सेक्टर, वार्ड, ग्राम पंचायत और बूथ लेवल तक संगठन बनाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। आने वाले समय में मध्यप्रदेश के अंदर नगरीय निकाय, पंचायत, साल 2028 विधानसभा और 2029 लोकसभा चुनाव को लेकर पूरा रोडमैप तैयार किया जाएगा।
खड़गे समेत कई अन्य नेता होंगे शामिल
इस ट्रेनिंग सेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे। साथ ही जयराम रमेश, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, कांग्रेस ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिन राव, प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई अन्य नेता शामिल होंगे।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय