मंत्री बोले- विधायक सगी बहन, तो क्या मैं चुंबन लूंगा:विजय शाह का विजयवर्गीय के बयान को समर्थन; बोले- ये हिंदुस्तानी संस्कृति नहीं सिखाती
भोपाल।
मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के राहुल गांधी पर दिए चुंबन वाले बयान पर सहमति जताई है। विजय शाह ने कहा ये मेरी (विधायक कंचन तनवे की तरफ इशारा करते हुए) सगी बहन भी हैं तो क्या मैं सार्वजनिक रूप से चुंबन लूंगा। यह हिंदुस्तानी संस्कृति और सभ्यता नहीं सिखाती है।
उन्होंने कहा आप एक बार खुद ट्राय करके देख लिजिए। ये हमारी संस्कृति नहीं है, हमारी सभ्यता, रीति-रिवाज और परंपरा यह नहीं सिखाते हैं और जो सिखाते हैं, अपने घर में करें, चौराहे पर नहीं।
दरअसल, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक दिन पहले ही शाजापुर के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि आज के हमारे प्रतिपक्ष के नेता ऐसे हैं कि अपनी जवान बहन को बीच चौराहे पर चुंबन करते हैं।
कांग्रेस हमलावर- विजयवर्गीय का पुतला फूंकेगी
इधर, कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर कांग्रेस भी हमलावर हो गई हैं। खंडवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि, भाजपा के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भाई-बहन के रिश्ते का अपमान किया हैं। कांग्रेस पार्टी शुक्रवार शाम 5 बजे केवलराम चौराहे पर कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन करेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि, आइए, लोकतंत्र और शालीनता के पक्ष में आवाज उठाएं।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय