भोपाल के न्यू मार्केट पहुंचे पीसीसी चीफ, व्यापारियों से की चर्चा, बोले- जनता झेल रही जीएसटी की मार
भोपाल।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को भोपाल के न्यू मार्केट में व्यापारियों से जीएसटी में हुए सुधार पर चर्चा की। इस दौरान पटवारी कई दुकानों में व्यापरियों से पूछा कि उन्हें कितना लाभ हो रहा है। पहले और अब में कितना फायाद हुआ। पटवारी ने केंद्र सरकार की जीएसटी नीति पर तीखा हमला बोला उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मल्टी स्लैब सिस्टम थोपकर व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने मांग की कि सरकार पिछले वर्षों में व्यापारियों और जनता से वसूली गई अधिक टैक्स की भरपाई करे और जीएसटी को पुनः सरल बनाया जाए। इस दैरान भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना,विधायक आतिफ अकील, पूर्व मंत्रीपीसी. शर्मा,प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजीव सक्सेना, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल, अरुण श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला समेंत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गोमांस पर 0% जीएसटी
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार ने गोमांस पर जीएसटी 0% कर दिया है, जिससे गो हत्या को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसको लेकर लगातार विरोध करती रहेगी। इस दौरान पटवारी ने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी आवाज उठाएगी।
जीएसटी रिफंड की मांग
पटवारी ने मांग की कि जिस तरह आयकर रिफंड की व्यवस्था है, उसी तरह जीएसटी में भी रिफंड की नीति लागू की जाए। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने 28% की दर से जीएसटी चुकाया है, उन्हें दरों में कटौती के बाद अतिरिक्त भुगतान की राशि वापस की जानी चाहिए।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय