एयरपोर्ट पर नायब तहसीलदार को आया हार्ट अटैक, मौत:भोपाल में खुद कार ड्राइव कर गए थे; सीने में दर्द उठा, जमीन पर गिर पड़े
भोपाल।
भोपाल के गोविंदपुरा तहसील में नायब तहसीलदार दिनेश साहू की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे पूर्व चुनाव आयुक्त ओपी रावत की ड्यूटी में एयरपोर्ट पर थे। इस दौरान उन्हें सीने में दर्द हुआ। साथी कर्मचारी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत की गुरुवार दोपहर 12.45 बजे मुंबई के लिए फ्लाइट थी। उनकी लाइजनिंग के लिए नायब तहसीलदार साहू को लॉयजन ऑफिसर बनाया गया था। इसके चलते साहू सुबह खुद कार चलाकर एयरपोर्ट पर पहुंचे।
राजस्व निरीक्षक से नायब तहसीलदार बने थे
साहू राजस्व निरीक्षक से नायब तहसीलदार के रूप में करीब दो साल पहले पदोन्नत हुए थे। यहां से उन्हें टीकमगढ़ में पदस्थ किया था। फिर वे ट्रांसफर होकर भोपाल आए।जहां गोविंदपुरा तहसील में उन्हें पदस्थ किया गया। एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि साहू का परिवार भोपाल में ही रहता है। उनके दो बेटे हैं, जो घटना के तुरंत बाद ही आ गए। गोविंदपुरा एसडीएम रवीशकुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार सौरभ वर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। जहां शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।
बैरागढ़ में भी राजस्व निरीक्षक रह चुके
हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि साहू बैरागढ़ में राजस्व निरीक्षक रह चुके हैं। उनका अच्छा व्यवहार था। अपने काम को लेकर वे हमेशा गंभीर रहे हैं।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय