जल संसाधन विभाग में 1300 करोड़ का घोटाला! गैर सरकारी एजेंसियों से आए फंड में गड़बड़ी
भोपाल।
मध्य प्रदेश में जल संसाधन विभाग में 1300 करोड़ के घोटाले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गैर सरकारी एजेंसियों से आए फंड में गड़बड़ी मिली है। सरकारी खजाने के बजाय पब्लिक वर्क डिवीजन के अफसरों के खातों में रकम जमा हुई है। अकाउंटेंट जनरल के ऑडिट के बाद इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि मार्च 2023 तक 11311 करोड़ अफसर के खाते में रकम ट्रांसफर हुई। खुद के बैंक खातों में ट्रांसफर रकम करने के बाद विभाग के अकाउंट में कैश बैलेंस नहीं दिख रहा है। साल 2015 के नियम का पालन नहीं किया गया। ट्रेजरी के खाते में जमा होने की रकम में नियमों का उल्लंघन किया गया है। अफसरों ने 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा अपने खातों में ट्रांसफर किए है। इस खुलासे के बाद प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है।
ऑडिट में खुला राज
यह गड़बड़ी तब सामने आई जब अकाउंटेंट जनरल (AG) ऑफिस ने विभाग का ऑडिट किया। ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2023 तक करीब 11,311 करोड़ रुपये का लेन-देन दर्ज किया गया, जिसमें से लगभग 1300 करोड़ रुपये अफसरों के निजी खातों में ट्रांसफर पाए गए।
नियमों की अनदेखी
सरकारी नियमों के मुताबिक, सभी राशि को ट्रेजरी के खाते में जमा होना चाहिए था। लेकिन विभागीय अफसरों ने साल 2015 के नियमों की अनदेखी करते हुए सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया। इस गड़बड़ी के चलते विभाग के खाते में कैश बैलेंस भी नहीं दिख रहा है। 1300 करोड़ से ज्यादा की इस अनियमितता का खुलासा होने के बाद प्रदेश की राजनीति से लेकर प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। अब इस पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय