मुख्यमंत्री बोले- खूब दूध पियो-घी खाओ और खेलकर पचाओ,हमारी सेना हो या खिलाड़ी, पाकिस्तान को हमेशा धोते हैं
भोपाल।
अभिषेक ने क्या बढ़िया अभिषेक किया है। पाकिस्तान को ऐसा धोया है, आनंद ही आ गया। हमारी सेना हो या खिलाड़ी, पाकिस्तान को हमेशा धोने का ही काम करते हैं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कही। वे सुभाष एक्सीलेंस स्कूल ग्राउंड में सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ कर रहे थे। सीएम ने प्रतिभागियों की तारीफ करते हुए कहा कि आपसे यही कहूंगा कि खूब दूध पियो, खूब घी खाओ और खूब खेलो। आज समय की कमी है, बालाघाट जाना है, लेकिन इस आयोजन में आना भी तो जरूरी था। अब प्रदेश में स्पोर्ट्स टीचर को प्रमोशन मिलते हैं।
प्रतिस्पर्धा में भाग लें सरकार कर रही पूरी चिंता
स्पोर्ट्स टीचर के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर और कुलगुरु तक की संभावना खुली है। इसी प्रकार से खिलाड़ियों के लिए उनके जीवन में भी ऐसी कई संभावनाएं हैं। वह अच्छे से प्रतिस्पर्धा में भाग लें और सरकार उनकी पूरी चिंता कर रही है।
तीन स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं
भोपाल संसदीय क्षेत्र के इस आयोजन के लिए अब तक 71 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। खेल तीन स्तर (ग्राम, ब्लॉक और जिला) पर खेले जाएंगे और महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देशभर में खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किशोर-किशोरियों को मोबाइल की दुनिया से बाहर निकालना है। भोपाल, बैरसिया और सीहोर के खिलाड़ियों ने महोत्सव में उत्साह दिखाया है। इसके लिए 29 अगस्त से 20 सितंबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय