राज्यपाल मंगुभाई पटेल का हेलिकॉप्टर हुआ खराब:टीकमगढ़ में उड़ान टेस्टिंग से पहले सिग्नल डाउन
भोपाल।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल मंगलवार को हेलिकॉप्टर से टीकमगढ़ आए। भोपाल वापस जाने के लिए हेलिकॉप्टर में सवार हुए तो वो उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद राज्यपाल वापस आकर अपनी कार में बैठ गए। आधे घंटे के इंतजार के बाद तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद हेलिकॉप्टर उड़ान भर सका। टीकमगढ़ से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कर्मासन हटा में राज्यपाल का कार्यक्रम था। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर हेलीपेड बनाया गया था। वीडियो में राज्यपाल की कार नजर आ रही है। कार के पास सुरक्षाकर्मियों सहित प्रशासनिक अमला मौजूद है। दूसरे वीडियो में क्रू मेंबर हेलिकॉप्टर के रोटर के पास कुछ ठोंकता नजर आ रहा है।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय