हाईटेक सुरक्षा: ‘गरबे’ के बाद सड़क पर अकेली दिखने वाली लड़कियों को घर छोड़ेगी पुलिस
भोपाल।
नवरात्र में दुर्गा पंडालों में देवी मां की आराधना और गरबे का आयोजन शुरू हो गया है। गरबा आयोजनों में पहुंचने वाली महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। शहर के सभी प्रमुख गरबा पंडालों और मंदिरों में हाईटेक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
आयोजन स्थलों के आसपास पुलिस ड्रोन कैमरे से निगरानी रखेगी। गरबा आयोजन स्थलों के आसपास सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों तैनात रहेंगे। वहीं देर रात सड़क पर अकेली दिखने वाली महिलाओं को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।
सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी
नवरात्र के नौ दिनों तक पुलिस ड्रोन कैमरे से निगरानी रखेगी। यह ड्रोन भीड़ की गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों और किसी भी अप्रिय घटना पर नजर रखेंगे। युवतियों और महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़ और ईव-टीजिंग की घटनाओं को रोकने के लिए सादी वर्दी में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
पुलिस की अन्य प्रमुख तैयारियां
- चेकिंग पॉइंट्स और नाकेबंदी: शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर विशेष नाके लगाए जाएंगे। यहां वाहनों की चेकिंग की जाएगी।
- पिकेट पॉइंट्स: प्रमुख गरबा स्थलों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस पिकेट्स स्थापित किए जाएंगे, जहां पुलिस अधिकारी लगातार मौजूद रहेंगे।
- सीसीटीवी गिनरानी: मुख्य चौराहों और स्थानों पर कैमरों से कंट्रोल रूम के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी।
- पंडाल संचालकों के लिए निर्देश: गरबा आयोजकों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए हैं। आयोजनों के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाना, बाउंसरों की व्यवस्था और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना शामिल है।

2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे