भोपाल। 
भारत सरकार ने आज से जीएसटी की दरों में कटौती की है। भाजपा इसका प्रचार कर रही है। इसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के चौक बाजार में पहुंचे और व्यापारियों को जीएसटी में हुए संशोधन से होने वाले फायदे बताए। उन्होंने व्यापारियों से संवाद भी किया। साथ ही लखेरापुरा की सत्यम फेब्रिक्स से खादी के कुर्ता-पायजामा भी खरीदा। उनके साथ भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी हैं। मुख्यमंत्री ने भवानी मंदिर सोमवारा से जीएसटी प्रचार अभियान की शुरूआत की। उन्होंने व्यापारियों, स्थानीय रहवासियों और ग्राहकों से भी बात की। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने जीएसटी प्रचार अभियान का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि जीएसटी की दरों में कटौती होने से आमजन को क्या-क्या फायदा मिलेगा।
कर्फ्यू वाली माता के दर्शन किए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शारदीय नवरात्र की घट स्थापना अवसर पर कर्फ्यू वाली माता मंदिर में दर्शन-पूजन की।
व्यापारियों और ग्राहकों से कर रहे संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव चौक बाजार में पुलिस चौकी से दीपाली साड़ी प्रतिष्ठान तक पैदल भ्रमण किया। मुख्यमंत्री बाजार में खरीददारी करने आए ग्राहकों और व्यापारियों से जीएसटी के बारे में चर्चा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यापारियों को जीएसटी रेजोल्यूशन की प्रतियां वितरित कीं। व्यापारियों को समझाइश दी और जीएसटी को लेकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
मोतीलाल मन्नूलाल धर्मशाला में संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मोतीलाल मन्नूलाल धर्मशाला पहुंचे, जहां वे व्यापारिक, वाणिज्यिक एवं सामाजिक संगठनों के करीब 300 प्रतिनिधियों से रूबरू होकर संवाद कर रहे हैं। संवाद के दौरान केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कटौती किए जाने से क्रेता-विक्रेता को होने वाले लाभों की जानकारी दी दे रहे हैं।